फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandu River water level stable; waterlogging in villages causes distress.

Kanpur News: पांडु नदी का जलस्तर स्थिर, गांवों में जलभराव से आफत

Sun, 06 Sep 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pandu River water level stable; waterlogging in villages causes distress.
कानपुर देहात/रसूलाबाद। बीते दिनों हुई लगातार बारिश से रसूलाबाद क्षेत्र में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा है। दो दिन से जलस्तर स्थिर बना हुआ है लेकिन गांवों में जलभराव से लोग परेशान हैं। वहीं, खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद हो रही हैं। शनिवार को एसडीएम व तहसीलदार ने पलिया-बासखेड़ा का निरीक्षण किया। बाढ़ चौकी देखी और ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन


रसूलाबाद तहसील क्षेत्र और कानपुर नगर की सीमा से होकर निकली पांडु नदी का जलस्तर बढ़ गया है। खिरिया, घाघू, मितई निवादा, गुदैला, अन्ता, अनी निवादा, बासखेड़ा, कसिगवा गांव तक पानी पहुंच गया है। वही, कुर्सीखेड़ा, सुख्खापुरवा, भग्गा निवादा, भोलापुरवा, तोरना, मझगवां, खरगपुर और गंगादीन निवादा आदि गांवों में धान, मक्का और बाजरा की फसलें जलमग्न हैं। नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे एसडीएम अभिषेक कुमार, तहसीलदार पंकज उपाध्याय और राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार पलिया बासखेड़ा गांव पहुंचे। यहां पांडु नदी का जलस्तर देखा और गांवों के अंदर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से जलभराव को लेकर वार्ता की और बनाई गई बाढ़ चौकी की जानकारी दी। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि नदी का जलस्तर स्थिर बना है। हालांकि जलभराव से मक्का, धान व बाजरा की फसलें बर्बाद हो रही हैं। आबादी में जलभराव से गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसडीएम ने पलिया-बासखेड़ा के संविलियन विद्यालय में बनाई गई बाढ़ चौकी भी देखी। कहा नदी का जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की स्थिति में जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को यहां ठहराया जाएगा। अधिकारियों ने जलभराव से जलमग्न मुख्य मार्ग व फसलों की स्थिति का भी जायजा लिया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि तहसीलदार पंकज उपाध्याय को प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराकर फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा पांडु नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। फसल नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed