फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandav River Water Level Rises Suddenly in Panki, Houses Evacuated as Water Enters Homes

कानपुर: पनकी में पांडव नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, घरों में घुसा पानी; मकान खाली कराए

Thu, 03 Sep 2026 03:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी पनका गांव में पांडव नदी का जलस्तर अचानक रातोंरात बढ़ने से हड़कंप मच गया। नदी का पानी किनारे बसे मकानों के निचले तल तक पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Pandav River Water Level Rises Suddenly in Panki, Houses Evacuated as Water Enters Homes
जलस्तर बढ़ने से खाली कराये जा रहे मकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बने मकानों को एहतियातन खाली कराने के निर्देश दिए। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

विज्ञापन

वैकल्पिक पुल का रास्ता बंद

सुरक्षा के मद्देनजर पांडव नदी की ओर जाने वाले वैकल्पिक पुल के रास्ते को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और पुल की ओर न जाने की अपील की है, ताकि जलस्तर बढ़ने के बीच किसी तरह की अनहोनी न हो। प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से आसपास के ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed