{"_id":"5ff2d17f8ebc3e3b6a7485ca","slug":"panchayat-elections-final-voter-list-will-be-released-on-january-22-12000-employees-will-be-deployed-in-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: 22 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, चुनाव में 12000 कर्मचारियों की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: 22 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, चुनाव में 12000 कर्मचारियों की होगी तैनाती
Mon, 04 Jan 2021 01:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में आ गए हैं। मतदाताओं की फाइनल सूची 22 जनवरी को प्रकाशित कर दी जाएगी। चुनाव के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पूरे चुनाव में कुल 12000 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जिसमें 10,000 ड्यूटी पर होंगे और करीब 2000 कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। संवेदनशील मतदान स्थलों और बूथों की जांच के लिए सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के निर्देशन में टीम भेज दी गई है। सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
जिला पंचायत चुनाव को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए 21 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे के अनुसार 4 पदों के लिए चुनाव होंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का पद शामिल है।
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को इस बाबत एक अहम बैठक होने वाली है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्पष्ट किया जिला पंचायतों का आरक्षण राज्य मुख्यालय से तय होता रहा है और इस बार भी ऐसे ही होगा बाकी ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की सीटों का आरक्षण जिला मुख्यालय से ही तय किया जाएगा।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस बारे में शासनादेश जारी किया जाएगा, आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अभी समय है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच यूपी में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव करवा लिए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग इसी समय सीमा के आधार पर अपनी तैयारी कर रहा है। परिसीमन पूरा होने के बाद आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।