फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Painter committed suicide by writing a suicide note in Kanpur

UP: 'इस दुनिया में कोई नहीं, जो मुझे समझ सके, मेरी गलतियों की सजा...', नोट में ये बातें लिख चित्रकार ने दी जान

Sun, 01 Jun 2025 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jun 2025 11:47 AM IST
सार

कानपुर में एक चित्रकार ने खुदकुशी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक की जांच में उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Painter committed suicide by writing a suicide note in Kanpur
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के काकादेव थानाक्षेत्र के विजयनगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक चित्रकार ने खुदकुशी कर ली। वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। चित्रकार ने एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विजयनगर इलाके में रहने वाला अभिषेक गुप्ता (24) चित्रकार था। उसने कानपुर विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स से स्नातक किया था। पेंटिंग बनाने में काफी नाम कमाया था। 
विज्ञापन


वह पिछले कुछ महीनों से चौबेपुर में स्थित एक कंपनी का लोगो बनाने के साथ अन्य डिजाइन पर काम कर रहा था। मां माया और छोटे भाई अनुराग ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार अंदर के कमरे में सोने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात अभिषेक ने आगे के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह 5:30 बजे मां सोकर उठी और बाहर के कमरे में पहुंची तो फंदे पर बेटे का शव लटका देख उनकी चीख निकल गई।

कमरे में मिला सुसाइड नोट
फंदे से लटकते शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को घर में सत्यनारायण की पूजा थी। दिल्ली में रहने वाले मृतक के जीजा दिव्यांशु ने बताया कि अभिषेक कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान था। 

कभी किसी को कुछ नहीं बताता था। उसकी काउंसिलिंग भी कराई थी। कुछ समय पहले उनके पास दिल्ली भी आया था, जिस पर उसे काफी समझाया था। बताया कि सोचा था पूजा में शामिल होने पर उसे दोबारा समझाएंगे लेकिन उससे पहले ही उसने गलत कदम उठा लिया। 

'घटना के पीछे के क्या कारण हैं, इसका पता लगाया जा रहा'
जीजा के अनुसार, ससुर राजेश का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। इंस्पेक्टर काकादेव मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि कमरे से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। घटना के पीछे के क्या कारण हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।


 

सुसाइड नोट में लिखी यह बात
मुझे माफ कर देना सारी गलती मेरी है। मेरा परिवार निर्दोष है, उन्हें कुछ भी न करें। शायद इस दुनिया में कोई नहीं, जो मुझे समझ सके। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरी गलतियों की सजा मेरे परिवार को न दी जाए। उन्होंने कुछ भी नहीं किया। सारी चीजें पहली जैसी हो जाएं… जैसे होती थीं…। प्लीज मेरी ये लास्ट इच्छा पूरी कर दो। मैं अपनी कल्पनाओं की दुनिया में वापस जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed