फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Painful death of 12th class student in unnao

ट्रेन की चपेट में आई 12वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, शराब मिल के पास पहुंचना छोड़ गए कई सवाल

Mon, 06 May 2019 07:00 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 May 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Painful death of 12th class student in unnao
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शेखपुर निवासी छात्रा सोमवार सुबह शराब मिल के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर लगने से वह ट्रैक से दूर जा गिरी और घायल हो गई। बैग से मिले स्कूल के आईडी कार्ड से क्षेत्रीय लोगों ने स्कूल प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रा की पहचान कर परिजनों को सूचना दी व छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा स्कूल न पहुंचकर शराब मिल के निकट कैसे पहुंची, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



रायबरेली जनपद के ऊंचाहार तिरपुरवा निवासी रामऔतार रावत पुलिस विभाग में दीवान के पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा समय में वह कानपुर जूही में तैनात हैं। उनका परिवार शहर के शेखपुर में रहता है। रामऔतार की बड़ी बेटी रिचा (16) शहर के पूरन नगर निवासी एसवीएम इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

घर से दो किलोमीटर दूर शराब मिल के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई

हालांकि वह संदिग्ध हालात में घर से दो किलोमीटर दूर शराब मिल के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। जहां वह कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। क्षेत्रीय लोगों ने जब हादसा देखा तो एंबुलेंस व छात्रा के जेब मिले आईडीकार्ड के जरिए एसवीएम स्कूल के शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। शिक्षक आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचे और रिचा को जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में रिचा ने दम तोड़ दिया।

इस दौरान रिचा के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मां आशा ने बताया कि उनके पति रामऔतार की गोंडा चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है। वह दो दिन पूर्व ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। बेटी घर से शराब मिल तक कैसे पहुंची इसकी जानकारी आशा नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed