फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam: PMO, Governor of Jammu, CM Yogi Adityanath enquired about the condition of the family

Shubham Died In Pahalgam: पीएमओ, जम्मू के राज्यपाल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाना परिजनों का हाल

Wed, 23 Apr 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 11:06 PM IST
सार

सांत्वना देने घर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष महाना के जरिए हुई बात शुभम की हत्या के बाद परिवार को सांत्वना देने सांसद, विधायक, डीएम व पुलिस कमिश्नर पहुंच। पैतृक गांव हाथीपुर में दिन भर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
Pahalgam: PMO, Governor of Jammu, CM Yogi Adityanath enquired about the condition of the family
घर के बाहर बैठीं गमगीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में आतंंकी हमले का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित पैतृक घर में सुबह से ही इस क्रूर घटना पर आक्रोश जताने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। शोक प्रकट करने और परिजनों का हाल जानने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री ने फोन के जरिए परिजनों से बात की। इन सभी ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


इसी तरह सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद रमेश अवस्थी के अलावा सभी विधायकों के साथ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार नेे भी परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। हादसे के बाद बुधवार को शुभम के चाचा मनोेज द्विवेदी पूूरे परिवार के साथ अपने श्यामनगर स्थित अपार्टमेंट से पैतृक गांव हाथीपुर आ गये। उनके आने के बाद डीएम और पुलिस कमिश्नर उनके घर पहुंचे। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वही से बात किया। थोड़ी देर में ही प्रधानमंत्री कार्यालय से भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली गई।
विज्ञापन


पीएमओ कार्यालय से बात करने के बाद महाना ने परिवार को सांत्वना देते हुए बताया कि घटना की निंदा और शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना कानपुर दौरा निरस्त कर दिया है। महाना ने परिवार को ये भी जानकारी दी कि शुभम को शहीद का दर्जा दिया जायगा। यह जानकारी पाते ही शुभम के चाचा मनोज की आंखें भर आईं। महाना करीब एक घंटे तक शुभम के परिजनों के बीच रहे। इसी बीच भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी परिवार से मिलने पहुंचे। उसके बाद दोनों सांसदों, विधायकों में नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, रघुनंदन भदौरिया, शिवराम सिंह ने परिवारीजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसी तरह पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर, सरसौल प्रधानसंघ के अध्यक्ष रोहित तोमर ने भी परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सुबह सेे रात तक शुभम के पैतृक घर में लोेगों की भीड़ जमा रही। पूरे गांव में ही इस हादसेे की चर्चा होेती रही। शुभम को याद कर उसके गांव के लोगों की आंखें भी नम थीं। वहीं इस घटना सेे लोगों में आतंकियों के प्रति आक्रोश भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed