फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PAC jawan commits suicide by hanging himself in Fatehpur, writes in suicide note I am not a coward

Fatehpur: पीएसी जवान ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मैं कायर नहीं हूं...पत्नी कहती है कि कब मरोगे

Sat, 09 Dec 2023 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 04:49 PM IST
सार

Fatehpur Crime: तीन पेज के सुसाइड नोट में निरंजू ने शादी के बाद का दर्द बयां किया है। उसने अपने दर्द को स्वयंवेदना बताया है। पत्र में लिखा कि दहेज में बिना मांगे सात लाख देकर उसे खरीद लेने जैसा व्यवहार करते थे। नौकरी के मुकाम तक पहुंचाने वाले मां, पिता, भाई, बहन से पत्नी व ससुर दूर रहने का दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन
PAC jawan commits suicide by hanging himself in Fatehpur, writes in suicide note I am not a coward
Fatehpur Sucide Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में पत्नी और ससुरालियों के तानों और ख्वाहिशों से तंग आकर प्रयागराज पीएसी में तैनात जवान ने शुक्रवार शाम मवेशीखाने में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कोठरी की धन्नी में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मौके पर तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में शादी के बाद से अब तक पत्नी और ससुरालियों से तंग होने का जिक्र है। ललौली थाना क्षेत्र के समदपुर खाभर गांव निवासी निरंजू कुमार (25) पीएसी में 2019 बैच का सिपाही था। वह चतुर्थ बटालियन धूमनगंज प्रयागराज में तैनात था। वह गुरुवार को प्रयागराज से छुट्टी लेकर घर आया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम पत्नी आरती देवी को लेकर ससुराल हमीरपुर गया था। ससुराल से शुक्रवार दोपहर पत्नी के साथ घर लौटा। इसके बाद शाम से लापता हो गया। परिजन रात को मवेशी बांधने कोठरी में पहुंचे। जहां निरंजू काे धन्नी में रस्सी के फंदे से लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पेज का सुसाइड नोट अपलोड किया
बेटे की मौत से मां फूलमती और पिता चंद्रपाल बदहवास हो गए। मृतक के दो बड़े भाई वीरेंद्र पाल, राजेंद्र पाल और बहन अवधरानी हैं। मृतक भाई बहनों में सबसे छोटा था। मरने से पूर्व उसने फेसबुक में तीन पेज का सुसाइड नोट अपलोड किया है। चर्चा है कि बाद में सुसाइड नोट का हटा दिया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
उसकी शादी दो जनवरी 2023 को हमीरपुर शहर निवासी शिक्षक रणजीत पाल की बेटी के साथ हुई थी। रणजीत पाल मूलरूप से गाजीपुर थाने के सेवरामऊ निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि मृतक के वायरल सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मैं कायर नहीं हूं, पत्नी कहती है कि कब मरोगे...
तीन पेज के सुसाइड नोट में निरंजू ने शादी के बाद का दर्द बयां किया है। उसने अपने दर्द को स्वयंवेदना बताया है। पत्र में लिखा कि दहेज में बिना मांगे सात लाख देकर उसे खरीद लेने जैसा व्यवहार करते थे। नौकरी के मुकाम तक पहुंचाने वाले मां, पिता, भाई, बहन से पत्नी व ससुर दूर रहने का दबाव बनाते हैं।

रिश्तेदारों की तनख्वाह बताकर करती है जलील
पत्नी साथ देती, तो वह सबकुछ बर्दाश्त कर लेता। पत्नी अपने रिश्तेदारों की तनख्वाह बताकर जलील करती है। सिपाही की तनख्वाह सभी को मालूम है। पत्नी की खुशी के लिए जान दे रहा हूं। ससुराल वाले शहर में रहने का दबाव बनाते हैं। इसके लिए घर, ट्रैक्टर, खेत बेचने को कहते हैं।

अंत में लिखा कि मैं कायर नहीं है
उसका सपना है कि पत्नी पढ़ लिखकर परिवार का ख्याल रखे। वह पत्नी को बीएड की पढ़ाई भी करा रहा था। पत्नी बोलती है कि वह कायर है। नहीं तो अब तक मर जाता। अपने पिता के साथ रहने की बात करती है। उसकी मौत के जिम्मेदार ससुराल वाले हैं। अंत में लिखा कि वह कायर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed