फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air Pollution News: Oxygen level dropped due to pollution, two patients died

UP Air Pollution: प्रदूषण से गिरा ऑक्सीजन लेवल, दो मरीजों की मौत, सीओपीडी रोगियों में बढ़ी कार्बन डाई आक्साइड

Mon, 22 Nov 2021 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Nov 2021 10:13 AM IST
सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके कटियार और सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ का कहना है कि सीओपीडी और अस्थमा रोगियों को प्रदूषण के कारण दिक्कत बढ़ रही है।

विज्ञापन
Air Pollution News: Oxygen level dropped due to pollution, two patients died
Air Pollution Level: कानपुर में वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala

विस्तार

वायु मंडल में बढ़ रहा प्रदूषण लोगों के शरीर का ऑक्सीजन लेवल घटा रहा है। इससे सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के रोगियों की जान पर बन आई है। प्रदूषण के कारण सीओपीडी अटैक से दो रोगियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही एबीजी जांच में खुलासा हो रहा है कि इन रोगियों के शरीर में कार्बन डाई आक्साइड बढ़ जा रही है। हवा प्रदूषित होने के कारण पोस्ट कोविड रोगियों में जटिलताएं बढ़ रही हैं। उन्हें सेकेंडरी संक्रमण हो रहे हैं।
विज्ञापन


सांस रोगियों में प्रदूषण भारी पड़ रहा है। कोविड लॉकडाउन में प्रदूषण कम होने से इन रोगियों को राहत रही है, लेकिन अब दिक्कतें बढ़ गई हैं। नौबस्ता के सीओपीडी रोगी रामलाल (58) और नवाबगंज के आशुतोष वर्मा (61) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि एबीजी रिपोर्ट में खून में कार्बन डाई आक्साइड बढ़ी हुई पाई गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके कटियार और सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ का कहना है कि सीओपीडी और अस्थमा रोगियों को प्रदूषण के कारण दिक्कत बढ़ रही है।

इसके साथ ही पोस्ट कोविड रोगी जिनके फेफड़े सामान्य स्थिति में आ रहे थे, उन्हें भी दिक्कत हो गई है। सांस फूलने के अलावा कुछ रोगियों में निमोनिया की भी परेशानी है। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे तथा सीओपीडी और अस्थमा रोगी खास एहतियात बरतें।

ये सावधानियां बरतें 
- मेडिकल मास्क लगाकर बाहर निकलें
- जाम से बचें, जब जाम खत्म हो तो वहां से निकलें
- बुजुर्ग, अस्थमा, सीओपीडी रोगी धूप निकलने पर वॉक करें
- जिन क्षेत्रों में अधिक प्रदूषण रहता है, वहां न जाएं
- सांस के रोगी रात में बाहर न निकलें
- अपने डाक्टरों से दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed