फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Oxford School emerges as overall champion in bench press and deadlift championship

Kanpur News: बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Oxford School emerges as overall champion in bench press and deadlift championship
कानपुर। स्वरूपनगर स्थित बाल निकुंज सदन में 17 और 18 अक्तूबर को मंडलीय क्लासिक बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप, जिला इंटर स्कूल प्रतियोगिता हुई। इंटर स्कूल वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन उपविजेता रहा। ओपन मंडलीय क्लासिक बेंचप्रेस में 619 फिटनेस स्टूडियो और डेडलिफ्ट में पावर हब जिम ने ओवरऑल खिताब हासिल किया।
विज्ञापन


इंटर स्कूल बेंचप्रेस के 53 किग्रा भार वर्ग में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन के युवराज पोरवाल प्रथम, ऑक्सफोर्ड के स्वास्तिक श्रीवास्तव द्वितीय और आशुतोष सैनी तृतीय स्थान पर रहे। 59 किग्रा में तेजस तिवारी, 66 किग्रा में काव्य केसरवानी, 74 किग्रा में ऋषभ अवस्थी, 83 किग्रा में सार्थक यादव, 93 किग्रा में आव्यांश, 105 किग्रा में आर्यन कटियार और 120 किग्रा में अविरल सिंह ने अपने-अपने भार वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



महिला एवं बालिका वर्ग में बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट की विभिन्न स्पर्धाओं में आराध्या शुक्ला, काजल दिवाकर, अनन्या शर्मा, प्रत्यूषा सिंह, अदिति वर्मा और अर्चना पांडे सहित खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। ओपन बेंचप्रेस के सब जूनियर वर्ग में शाश्वत शर्मा, दीपांशु और सिद्धार्थ सहित खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जूनियर वर्ग में मोहम्मद इरफान, प्रखर सिंह और अक्षत भट्ट विजेता रहे। सीनियर वर्ग में विकास सविता, अमित पाल और विवेक यादव ने स्वर्ण पदक जीते। मास्टर वर्ग में प्रदीप राजपूत प्रथम स्थान पर रहे। अनूप पचौरी ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। संघ के महासचिव संदीप निगम ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed