फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overnight investigation in six locations of diamond trader Desai in kanpur

कानपुर: हीरा कारोबारी देसाई के छह ठिकानों पर रात भर चली जांच, 3595 करोड़ के कर्ज का है मामला

Thu, 23 Jan 2020 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Jan 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Overnight investigation in six locations of diamond trader Desai in kanpur
हीरा कारोबारी उदय देसाई - फोटो : गूगल
कानपुर में सीबीआई ने आजाद नगर निवासी हीरा कारोबारी उदय देसाई के 3595 करोड़ रुपये के कर्ज धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को उनके छह ठिकानों पर रात भर जांच की। इसमें उनकी कंपनी मैसर्स फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के अन्य निदेशकों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन


सभी के पारिवारिक सदस्यों, आवास और दफ्तरों के कर्मचारियों से पूछताछ हुई। घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मिले मोबाइल फोन, बिजनेस से जुड़े लैपटॉप, कंप्यूटर आदि जब्त कर लिए गए।सूत्र बताते हैं कि सीबीआई अफसरों ने फ्रास्ट इंटरनेशनल के एक अन्य निदेशक सुनील वर्मा के घर से भी कुछ जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन

इसमें कुछ कागजात विदेशी निवेश से भी संबंधित हैं। सीबीआई की टीम अब सभी निदेशकों की संपत्तियों, उनके निवेश, घर के सभी कीमती सामान आदि का भी मूल्यांकन कर रही है। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में सीबीआई ने उनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

बुधवार सुबह सीबीआई के 10 से ज्यादा अफसर दस्तावेजों को लेकर दिल्ली लौट गए। चार सदस्यीय टीम अभी कानपुर में ही रुकी है। यह टीम दिल्ली से मिले निर्देशों के मुताबिक संबंधित प्रतिष्ठानों से सबूत जुटाएगी।

20 घंटे में चार बार पहुंची बैंक
सीबीआई की एक टीम जांच के 20 घंटों में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चार बार पहुंची। हर बार कुछ नए दस्तावेजों की मांग की गई। बैंक ने उपलब्ध सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी सीबीआई को सुपुर्द कर दी।

13 ठिकानों पर पड़ा था छापा
सीबीआई ने मंगलवार सुबह नौ बजे उदय देसाई और उनके बेटे सुजॉय देसाई के देश भर में 13 ठिकानों पर छापा मारा था। इनमें कानपुर में छह, दिल्ली में तीन और मुंबई में चार प्रतिष्ठान थे। बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर देसाई के खिलाफ बैंकिंग फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

इन बैंकों का बकाया
बैंक ऑफ इंडिया-       606 करोड़
बैंक ऑफ बड़ौदा-      526 करोड़
सेंट्रल बैंक-             388 करोड़
इंडियन ओवरसीज बैंक  353 करोड़
इलाहाबाद बैंक-         286 करोड़
पंजाब नेशनल बैंक-     282 करोड़
यूको बैंक-              243 करोड़
ओरिएंटल बैंक-         217 करोड़
यूनाइटेड बैंक           187 करोड़
यूनियन बैंक             167 करोड़
केनरा बैंक-             145 करोड़
सिंडीकेट बैंक-          102 करोड़
विजया बैंक-            86 करोड़
आंध्रा बैंक-             48 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed