{"_id":"6935d53a819946c64d0d84b1","slug":"overloaded-dumpers-stand-at-the-border-of-jalaun-and-cross-the-border-whenever-they-get-a-chance-kanpur-news-c-220-1-ka21001-135079-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जालौन की सीमा में खड़े होते ओवरलोड डंपर, मौका देख पार करते सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जालौन की सीमा में खड़े होते ओवरलोड डंपर, मौका देख पार करते सीमा
Mon, 08 Dec 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की सीमा को मौका पाकर पार करने की जुगत में ओवरलोड मौरंग के डंपर भोगनीपुर से लगने वाली जालौन की सीमा में कतार लगाकर खड़े रहते हैं। रविवार को एआरटीओ ने कानपुर की संयुक्त टीम के साथ बिना नंबर प्लेट व ओवरलोडिंग कर रहे नौ डंपर को सीज व छह का चालान किया है।
जिले की सीमा से रोज सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड डंपर नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर गुजर रहे हैं। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ कानपुर परिक्षेत्र ने एआरटीओ प्रवर्तन कानपुर नगर कैकशा व देहात की संयुक्त टीम बना कर कार्रवाई किए जाने को कहा है। एआरटीओ सोमलता यादव ने बताया कि उरई, जालौन से भोगनीपुर होते हुए बाराजोड़ होकर मौरंग के ओवरलोड डंपर निकलने की शिकायत मिल रही है। इस पर मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। इन दौरान नौ को पकड़ सीज किया गया। जबकि एक डंपर भोगनीपुर से वापस उलटी दिशा में भाग निकला। जिसे पकड़ने के लिए पीछा तो किया गया, लेकिन नदी पार कर जालौन जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके अलावा छह अन्य डंपर का नंबर प्लेट से छेडछाड़ किए जाने पर चालान किया गया है। इनके संचालकों से छह लाख रुपये की वसूली की जाएगी।