फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overbridges will be constructed on the highway near Patel Chowk and Kisan Seva Ashram in Pukhrayan.

Kanpur News: पुखरायां में पटेल चौक व किसान सेवा आश्रम के समीप हाईवे पर बनेंगे ओवरब्रिज

Fri, 07 Nov 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Overbridges will be constructed on the highway near Patel Chowk and Kisan Seva Ashram in Pukhrayan.
पुखरायां। नगर के बाईपास स्थित पटेल चौक और किसान सेवा आश्रम के समीप झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। एनएचआई के परियोजना निदेशक झांसी ने कैबिनेट मंत्री को पत्र भेजकर जानकारी दी है। इसकी संस्तुति के लिए चार नवंबर को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पत्र भेजा था।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे के पुखरायां बाईपास पटेल चौक से भोगनीपुर की ओर किसान सेवा आश्रम तक है। यहां से वाहनों का पुखरायां मेनरोड पर वाहनों का आवागमन रहता है। दोनों छोर से पुखरायां मंडी आने-जाने वाले और व्यापारिक भाड़ा लेकर आते-जाते हैं। साथ ही कस्बा आने के लिए लोग आवागन करते हैं। हाईवे किनारे और डिवाइडर के बीच कट में खड़े होकर निकलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे दुर्घटनाएं हाेती रहती हैं।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को हाईवे क्रॉस करने के लिए खड़े बाइक सवार प्रहलाद सचान और कार में सवार मासूम आरव की गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्राला पलटने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से स्थानीय और क्षेत्र के लोगों के साथ कई संगठनों ने पुखरायां कस्बा के दोनों छोर पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग उठाई थी। इस पर कैबिनेट मंत्री ने पहल की। संदीप बंशल, संदीप गौड़, शेख मोहम्मद, सभासद प्रमोद सिंह उर्फ काला ठाकुर, सभासद सुनील उर्फ बल्लन सचान, पटेल जागरण मंच के अध्यक्ष संतशरण सचान, डॉ. रामसुमन, रामेंद्र नाथ, राजकुमार पटेल, विमला सचान, रविराज पटेल ने बताया कि दोनों पर आेवरब्रिज बनने से हादसे रुकेंगे और आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................

जनसुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी थे ओवरब्रिज, रुकेंगी दुर्घटनाएं : राकेश सचान
फोटो-30 राकेश सचान। संवाद
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि पुखरायां बाईपास के दोनों नाकों पटेल चौक और किसान सेवा आश्रम के निकट ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति एनएचआई की ओर से प्रदान की गई है। जिसके लिए पहले ओवरब्रिज की ऊंचाई चार मीटर थी। इसके लिए चार नवंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक झांसी को पत्र लिखा था। अब ऊंचाई 5.5 मीटर की स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति हो जाने की सूचना पत्र के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कॉरीडार प्रबंधन अधिकारी झांसी अविनाश मंडीवाल ने गुरुवार को दी है। इससे पुखरायां मंडी परषिद व व्यवसायिक सहित भारी वाहनों के प्रवेश की सुगमता होगी। जनसुविधा और सुरक्षा के लिए पुखरायां के दोनों नाकों पर ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed