फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Outsourced service terms and conditions will apply at CSJMU.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में आउटसोर्स सेवा निगम की शर्तें होंगी लागू

Fri, 04 Sep 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Outsourced service terms and conditions will apply at CSJMU.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने उप्र आउटसोर्स सेवा निगम की शर्तें लागू करने का फैसला लिया है। इसकी स्वीकृति गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक में हुई। सेंटर फॉर एकेडमिक में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कार्यपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों में आचार्य, सह-आचार्य और सहायक आचार्य के रिक्त नियमित पदों को भरने के लिए संपन्न चयन समितियों की ओर से की गई संस्तुतियों को स्वीकृति दी गई। ग्रामीण व शहरी मलिन बस्तियों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 7.56 करोड़ की लागत से स्मार्ट मेडिकल मोबाइल यूनिट के संचालन को हरी झंडी मिली।
विज्ञापन


स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के डीन प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. सुधांशु पांडिया और डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव का सीनियर प्रोफेसर पद पर प्रमोशन हुआ। यह फैसला भी कार्य परिषद में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed