फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Outpost incharge was demanding five kilos of potatoes as bribe, SP suspended him, departmental inquiry started

UP: रिश्वत में पांच किलो आलू मांग रहा था चौकी इंचार्ज, एसपी ने किया निलंबित…विभागीय जांच शुरू, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 10 Aug 2024 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Aug 2024 05:56 PM IST
सार

Kannauj News: सौरिख थाना क्षेत्र के चपुन्ना चौकी प्रभारी का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वो काम के बदले पांच किलो आलू मांग रहे हैं, जबकि फरियादी ने असमर्थता जताते हुए दो किलो देने की बात कही है। मामले में शुरूआती जांच के आधार पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Outpost incharge was demanding five kilos of potatoes as bribe, SP suspended him, departmental inquiry started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कन्नौज जिले में रिश्वत में पांच किलो आलू की मांग करना पुलिस चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। मांग करने के दौरान हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मामला सौरिख थाना के चपुन्ना-भावलपुर पुलिस चौकी का है। यहां तैनात प्रभारी एसआई रामकृपाल का मोबाइल में किसी से बात करने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह पांच किलो आलू की मांग कर रहा है। फरियादी अपनी असमर्थता जताते हुए दो किलो ही आलू देने की बात कह रहा है।

विज्ञापन

इस पर चौकी प्रभारी की ओर से पहले तो नाराजगी जताई जा रही है, उसके बाद तीन किलो आलू देने को कहा, जिस पर फरियादी रजामंदी जता रहा है। हालांकि बाद में फिर वह दो किलो ही देने पर तैयार हुआ। इस पर चौकी  प्रभारी किसी काम का हवाला देते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।

चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
एक मिनट 54 सेकंड की इस बातचीत का ऑडियो सामने आने पर पुलिस ने इसकी जांच करवाई। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि छिबरामऊ सीओ के माध्यम से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी रामकृपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई  है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आलू का नाम लेकर सब्जी मांगी या रुपये, इसकी होगी जांच
काम के बदले में रिश्वत के लिए पांच किलो आलू की मांग करने को लेकर अलग-अलग चर्चा है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह सब्जी की डिमांड की जा रही है, या रुपये मांगने का कोई कोड इस्तेमाल किया  जा रहा है। एसपी का कहना है कि यह जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed