फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Outbreak of diseases increased due to humidity in Kanpur, kidney failure of 16 patients, death of six patients

Summer Diarrhea in Kanpur: उमस में बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, 16 रोगियों के गुर्दे फेल, छह की मौत

Wed, 29 Jun 2022 12:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Jun 2022 12:11 AM IST
सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक ओर समर डायरिया तेज हो गया है। तो वहीं, एक्यूट किडनी इंजरी के रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। 

विज्ञापन
Outbreak of diseases increased due to humidity in Kanpur, kidney failure of 16 patients, death of six patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में उमस भरी गर्मी में समर डायरिया तेज हो गया है। इसके साथ ही शरीर में पानी और नमक की कमी के कारण एक्यूट किडनी इंजरी के रोगी बढ़ रहे हैं। हैलट ओपीडी में मंगलवार को एक्यूट किडनी इंजरी  के 16 रोगी आए हैं। चार रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। डायरिया रोगियों से बालरोग अस्पताल फुल हो गया है। छह रोगियों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गई है। 

विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कालेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव का कहना है कि इस मौसम में कटे-फटे फल कतई बच्चों को न खिलाएं। जंक फूड से परहेज करें। पहला दस्त आते ही बच्चे को ओआरएस घोल पिलाएं। नजीराबाद के रहने वाले अरुण की बेटी पल्लवी (3), नवाबगंज के अख्तर के बेटे जीशान (5) और जगन्नाथ के डेढ़ साल के बेटे मिथिलेश की डायरिया से मौत हो गई। 

विज्ञापन

रोगियों के घर वाले पहले क्षेत्र के डॉक्टरों से इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर हैलट लेकर आए। इसी तरह सिविल लाइंस के रत्नेश (55) की गुर्दा फेल होने से मौत हो गई। वह डायलिसिस पर रहे हैं। मंगलवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक पड़ा परिजन पहले उर्सला फिर कार्डियोलॉजी लाए। पतारा के अरुणेश (47) को गुर्दे की शिकायत के साथ सेप्टीसीमिया हो गया। 

कल्याणपुर के अस्पताल में उनकी मौत हुई। जाजमऊ के निसार (67) की लालबंगला के अस्पताल में मौत हुई। उनके गुर्दे की पथरी का आपरेशन छह महीने पहले हुआ था। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि गर्मी में भरपेट पानी पिएं। दिक्कत हो, तो फौरन अस्पताल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed