{"_id":"6164181c8ebc3e25df375897","slug":"otp-will-come-on-bill-payment-of-more-than-five-thousand-on-the-instructions-of-rbi-banks-started-the-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार से ज्यादा के बिल भुगतान पर आएगा ओटीपी, आरबीआई के निर्देश पर बैंकों ने शुरू की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार से ज्यादा के बिल भुगतान पर आएगा ओटीपी, आरबीआई के निर्देश पर बैंकों ने शुरू की व्यवस्था
Mon, 11 Oct 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Oct 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पांच हजार से ज्यादा का कोई भी बिल संबंधी भुगतान कर रहे हैं तो अब संबंधित बैंक की ओर से वन टाइम पासवर्ड ओटीपी आएगा। इसके बाद भी भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया को और सुरक्षित करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।
हालांकि पांच हजार से कम भुगतान पर ओटीपी की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस संबंध में बैंकें अपने ग्राहकों को मैसेज भी भेज रहे हैं। नई व्यवस्था एक अक्तूबर से प्रभावी हो गई है। वी बैंकर्स एसोसिएशन के महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि नई व्यवस्था में क्रेडिट, डेबिड कार्ड से ऑटोकट की व्यवस्था को सीमित किया गया है।
इसके मायने यह है कि यदि कोई बिल भुगतान करना है तो संबंधित कार्ड धारक पहले अगले भुगतान के लिए अपनी डिटेल फीड कर देते थे। इसके बाद स्वत: बिल आदि का भुगतान हो जाता था। लेकिन अब खुद ब खुद भुगतान नहीं होगा। यदि पांच हजार से कम का भुगतान है तो ओटीपी नहीं आएगी।
विज्ञापन
पांच हजार या इससे अधिक का भुगतान किया जाता है तो संबंधित के पास ओटीपी आएगा। ओटीपी बताने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। किसी प्रकार के बड़े फ्रॉड आदि को रोकने के लिए नई व्यवस्था लाई गई है। ई-मैंडेट संबंधी निर्देश बैंकों की ओर से खाताधारकों को एसएमएस के जरिए भेजे जा रहे हैं।
इस सप्ताह लगातार दो दिन बैंक रहेंगे बंद
कानपुर में इस सप्ताह लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 14 को नवमी और 15 को विजयदशमी के चलते बैंक बंद रहेंगे। 17 को रविवार है। हालांकि बैंक प्रबंधन ने एटीएम मशीनों में कैश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।