फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orthopedic operation theater was not opened in the district hospital even after the behest of the MP

सांसद के कहने पर भी जिला अस्पताल में नहीं खोला हड्डी रोग का ऑपरेशन थियेटर

Tue, 26 Oct 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Orthopedic operation theater was not opened in the district hospital even after the behest of the MP
जिला अस्पताल पुरुष में ऑर्थो ओटी न खुलने पर सीएमएस से नाराजगी जताते सांसद देवेंद्र सिंह। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। स्वास्थ्य अफसरों की मनमानी से जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हैं। मनमानी का आलम यह है कि अस्पताल शुरू होने के 16 साल बीतने पर भी अस्थि रोग का ऑपरेशन थियेटर चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार को अकबरपुर सांसद जब ओटी का जायजा लेने पहुंचे तो उन्हें चाबी न होने का हवाला दे दिया गया। दस मिनट तक खड़े रहने के बाद सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई और मामले को शासन स्तर पर ले जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला अस्पताल का संचालन 2005 में शुरू किया। मरीजों की सहूलियत के लिए इमरजेंसी के पास ही अस्थि रोग का ऑपरेशन थियेटर बना है, लेकिन अस्पताल शुरू होने के बाद से ओटी शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने ओटी के ऊपर बने महिला सीएमएस कक्ष के शौचालय का पानी टपकने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया, लेकिन मरम्मत कराने की कवायद नहीं की गई। जिससे अस्थि रोग पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए कानपुर नगर समेत आसपास जिलों की दौड़ लगानी पड़ती है।
सोमवार को जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम से शामिल होकर वापस लौटते समय अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को लोगों ने ओटी शुरू न होने की समस्या बताई। जिस पर सांसद ओटी की हालत देखने पहुंचे तो बाहर ताला लगा मिला।
उन्होंने सीएमएस को बुलाकर ताला खोलने को कहा। प्रभारी सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने ताले की चाबी रखने वाले अस्थि रोग चिकित्सक के चले जाने की बात कहकर असमर्थता जता दी। इतना सुनते ही सांसद भड़क गए।

इस दौरान सांसद करीब दस मिनट तक खड़े रहे, लेकिन ओटी का ताला नहीं खोला गया। बाद में सांसद ने सीएमएस को खरी-खोटी सुनाई और मनमानी करने वाले डॉक्टर व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन में मामला उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed