फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orders given to investigate irregularities in internet service

Kanpur News: इंटरनेट सेवा में अनियमितता की जांच के दिए गए आदेश

Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Orders given to investigate irregularities in internet service
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहने की शिकायतों पर शासन ने जांच बैठा दी है। पूरे मामले की जांच सतर्कता विभाग करेगा।
विज्ञापन

प्रभारी कुलसचिव ने कुछ दिनों पहले शासन को एक रिपोर्ट भेजी थी। इसमें सैफई आयुर्विज्ञान विवि में लगे इंटरनेट सेवा के आए दिन प्रभावित रहने की बात कही थी। बताया था कि इससे काम प्रभावित होता है। इसका संज्ञान लेकर शासन ने इसकी जांच सतर्कता विभाग को भेजी है।
विज्ञापन

विशेष सचिव सतर्कता ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इसमें बताया कि उपलब्ध दस्तावेजों और रिपोर्ट की समीक्षा के बाद निष्पक्ष जांच का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय या प्रशासनिक स्तर पर हुई किसी भी अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। अब सतर्कता विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच करेगा। जांच के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन से जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं पर कार्रवाई होगी। प्रभारी कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर यादव ने बताया कि जांच सतर्कता विभाग को देने के संबंध में पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed