फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Virendra murder case Death was caused by blow to the head with a stick the accused wife has been arrested

वीरेंद्र हत्याकांड: सिर पर डंडा मारने से हुई थी मौत, आरोपी पत्नी गिरफ्तार…बोली- शराब पीकर करते थे मारपीट

Fri, 02 Jan 2026 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jan 2026 05:09 PM IST
सार

Orai News: उरई के कुकर गांव में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की हत्या के आरोप में पत्नी लता को गिरफ्तार किया गया है। शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान पत्नी ने सिर पर डंडा मारकर पति की हत्या की थी और बाद में खुद ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी।

विज्ञापन
Orai Virendra murder case Death was caused by blow to the head with a stick the accused wife has been arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में सिर पर डंडा मारने से रनर की मौत हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म करने की बात स्वीकारी है। बताया कि शराब पीकर आए दिन पति झगड़ा करते थे। घटना के दिन भी जब विवाद के दौरान उसने धक्का दिया, तो पति ने मारपीट की थी। इस पर उसने पास में रखा डंडा सिर में मार दिया था, इसी से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकर गांव निवासी वीरेंद्र गौतम उर्फ मुन्ना (51) सिंचाई विभाग कार्यालय में रनर के पद पर तैनात थे। 25 दिसंबर की रात वीरेंद्र गौतम अपने घर में घायल अवस्था में मिले थे। पत्नी ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद 28 दिसंबर को पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पत्नी लता गौतम पर संदेह गहराया था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन

आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल किया
कड़ाई से पूछताछ में लता गौतम ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। 25 दिसंबर की रात भी पति शराब पीकर घर आया और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। गुस्से में उसने पति को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद भी पति मारपीट करता रहा। उसने पास में रखा डंडा उठाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed