{"_id":"6aae481c7f10ec0f7a0f698b","slug":"orai-thugs-run-riot-inside-a-general-store-they-throttled-the-shopkeeper-beat-him-with-kicks-and-punches-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरई: जनरल स्टोर के अंदर दबंगों का तांडव, दुकानदार का गला दबाया, लात-घूंसों से पीटा, काउंटर और मॉनीटर भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: जनरल स्टोर के अंदर दबंगों का तांडव, दुकानदार का गला दबाया, लात-घूंसों से पीटा, काउंटर और मॉनीटर भी तोड़ा
Sat, 19 Sep 2026 02:00 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:00 PM IST
सार
Orai News: कोंच कोतवाली अंतर्गत तीतरा खलीलपुर गांव में दबंगों ने एक जनरल स्टोर में घुसकर तांडव मचाया। दुकानदार से मारपीट करने के साथ ही काउंटर व सीसीटीवी मॉनीटर तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में कोतवाली कोंच क्षेत्र की भेड़ चौकी के अंतर्गत तीतरा खलीलपुर गांव में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दुकानदार ने गांव के ही तीन युवकों पर दुकान में घुसकर काउंटर और सीसीटीवी मॉनीटर तोड़ने तथा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दुकानदार के मुताबिक, तीनों युवक दुकान में घुसे और सामान व काउंटर में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए गला दबाया और लात-घूंसों से मारपीट की। दुकानदार का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
आरोप है कि आसपास के दुकानदारों के पहुंचने पर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।