फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Seventh grade student Pratiksha became DM for a day she listened to grievances issued instructions

उरई: सातवीं की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम, सुनीं समस्याएं और दिए निर्देश, प्रशासन की समझीं बारीकियां

Thu, 15 Oct 2026 12:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 15 Oct 2026 12:17 PM IST
सार

Orai News: उरई में मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मडोरा की कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। एक दिन की डीएम बनी प्रतीक्षा ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

विज्ञापन
Orai Seventh grade student Pratiksha became DM for a day she listened to grievances issued instructions
उरई में सातवीं की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मडोरा की कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी समीर ने बुके देकर उनका स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बैठाकर प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

इस दौरान प्रतीक्षा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रतीकात्मक जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए प्रतीक्षा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जानने का अवसर मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतीक्षा बोलीं- मेहनत से पढ़ाई करेंगी
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रतीक्षा ने कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेंगी और मेहनत के दम पर आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा करेंगी। जिलाधिकारी समीर ने छात्रा के उत्साह और संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश
उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से बच्चे अपनी प्रतिभा पहचानकर जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। मिशन शक्ति के तहत की गई इस पहल के जरिए बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। प्रतीक्षा का यह अनुभव अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed