फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Revenue Officer Arrested for Bribery After Anti-Corruption Raid Amid Resistance

Orai: किसान से रिश्वत लेते कानूनगो और साथी गिरफ्तार, विरोध के बीच एंटी करप्शन टीम से धक्का-मुक्की

Fri, 15 May 2026 05:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 05:25 PM IST
सार

Orai News: उरई तहसील परिसर में शुक्रवार को झांसी की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो संदीप तिवारी और उसके सहयोगी राजेंद्र श्रीवास्तव को कथित रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Orai Revenue Officer Arrested for Bribery After Anti-Corruption Raid Amid Resistance
कानूनगो और साथी गिरफ्तार कर ले जाते टीम के अधिकारी - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ झांसी की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को उरई तहसील में अब तक की सबसे बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने हदबंदी के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कानूनगो संदीप तिवारी और उनके सहयोगी राजेंद्र श्रीवास्तव को रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान तहसील परिसर में न सिर्फ हंगामा हुआ, बल्कि कानूनगो को छुड़ाने के प्रयास में कर्मचारियों की टीम के साथ तीखी धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन

24 घंटे पहले बिछा दिया था जाल

एंटी करप्शन टीम ने इस ऑपरेशन के लिए बेहद गोपनीय रणनीति तैयार की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए 16 सदस्यीय टीम एक दिन पहले ही उरई पहुंच गई थी। टीम के सदस्य सादे कपड़ों में तहसील परिसर और आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे थे। जब शिकायतकर्ता किसान अनिल कुमार राजपूत से रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई, तब टीम ने शुक्रवार दोपहर जाल बिछाकर दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Orai Revenue Officer Arrested for Bribery After Anti-Corruption Raid Amid Resistance
कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : वीडिओ ग्रैब

10 मिनट तक चला संघर्ष, सिपाहियों से भिड़े कर्मचारी

जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो संदीप तिवारी को घूस की रकम के साथ दबोचा, तहसील परिसर में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पकड़ा गया कानूनगो करीब 10 मिनट तक टीम के चंगुल से छूटने के लिए छटपटाता और हाथ-पैर मारता रहा।

विज्ञापन

इसी बीच वहां मौजूद कुछ लेखपाल और अन्य कर्मचारी कानूनगो के समर्थन में उतर आए और टीम का विरोध करने लगे। इस दौरान एंटी करप्शन टीम के सिपाहियों और तहसील कर्मचारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। माहौल बिगड़ता देख टीम ने पूरी ताकत लगाकर कानूनगो और उसके साथी को काबू में किया और गाड़ी में बिठाकर वहां से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed