फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Normal life disrupted by 15 hours of rain contact with 25 villages cut off waterlogging in various areas

उरई: 15 घंटे बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 25 गांवों का संपर्क भी कटा, जगह-जगह जलभराव, दो महिलाएं घायल

Wed, 26 Aug 2026 11:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 26 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

Orai News: उरई में 15 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कोंच-मलंगा नाला उफान पर आने से 25 गांवों का संपर्क कट गया है, जबकि कालपी में दीवार गिरने से दो महिलाएं घायल हो गई हैं।

विज्ञापन
Orai Normal life disrupted by 15 hours of rain contact with 25 villages cut off waterlogging in various areas
उरई में 15 घंटे की मूसलाधार बारिश का तांडव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में मंगलवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। करीब 15 घंटे की बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार रात आठ से बुधवार सुबह आठ बजे तक 71 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भी बारिश जारी रहने से आंकड़ा 90 मिमी के पार पहुंच गया। लगातार बारिश से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

सिरसा कलार में 25 गांवों का संपर्क कटा
हथना खुर्द के पास कोंच-मलंगा नाला उफान पर आ गया। पुल के करीब एक मीटर ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। गुपलापुर, हथना खुर्द, हथना बुजुर्ग, मऊ, उध, गधेला, सदूपुरा और नगरी समेत 25 से अधिक गांवों का सिरसा कलार से संपर्क कट गया। छात्रों, व्यापारियों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। गांवों से सब्जी और दूध की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी दीवार गिरी, दो महिलाएं घायल
कालपी के मनीगंज बजरिया में लगातार बारिश के चलते पुराने बंद पड़े मकान की दीवार गिर गई। वहां सब्जी बेच रहीं डिलौलिया, कानपुर देहात निवासी नन्ही और फूलवती मलबे की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गईं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और दोनों को सीएचसी कालपी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन

मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, सीढ़ियां क्षतिग्रस्त
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के पास गिरीश भास्कर के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। तेज धमाके से आसपास दहशत फैल गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे, जिससे जनहानि टल गई।

खेतों में भरा पानी, तिल की फसल पर संकट
लगातार बारिश से कई खेत जलमग्न हो गए हैं। धान की फसल के लिए पानी उपयोगी होने के बावजूद अधिक बारिश से तिल की फसल को नुकसान की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed