Orai: चार जांबाजों को राजकीय सम्मान के साथ विदाई; पति के शव से लिपटकर बेसुध हुई मयूरी, हर आंख हुई नम
Orai News: हरियाणा के नूंह सड़क हादसे में शिकार हुए जालौन के चार पुलिसकर्मियों को बुधवार को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एडीजी और आईजी समेत जिले के उच्चाधिकारियों ने नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी और अंतिम सलामी अर्पित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नूंह में हुए सड़क हादसे में जालौन के चार पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस कर्मियों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुबह उनके शव जालौन पहुंचे, जहां पुलिस लाइन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
इसके बाद स्मारक स्थल पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और परिजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एडीजी आलोक सिंह, आईजी रेंज आकाश कुलहरी, एसपी जालौन विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने नम आंखों से दिवंगत पुलिसकर्मियों को अंतिम विदाई दी।
नम आंखों से दी अंतिम विदाई
अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। सर्विलांस में तैनात सिपाही प्रदीप की पत्नी मयूरी वर्मा पति के शव से लिपटकर फफक पड़ीं और बेहोश हो गईं, जिन्हें परिजनों ने संभाला। वहीं दरोगा सत्यभान के परिजनों और उनकी बेटी ने भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
प्रदीप की पत्नी का विलाप देख नम हुईं आंखें
शहीद सिपाही प्रदीप केशव को अंतिम विदाई के दौरान ऐसा मार्मिक दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जैसे ही उनकी पत्नी मयूरी की नजर पति के पार्थिव शरीर पर पड़ी, वह खुद को संभाल नहीं सकीं और बिलख-बिलख कर रोने लगीं।
दर्दनाक विलाप सुनकर लोगों की आंखें हो गईं नम
मयूरी ब्लैक कोटी से लिपट गईं और बार-बार यही कहती रहीं- तुम कहां चले गए…मुझे भी अपने साथ ले चलो…उनके इस दर्दनाक विलाप को सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजन उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह बार-बार पति को छोड़ने से इनकार करती रहीं।
सम्मान के साथ अंतिम विदाई
इस दौरान अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति भावुक नजर आया। माहौल इतना गमगीन था कि हर आंख आंसुओं से भीगी हुई दिखी। शहीद को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, लेकिन पत्नी का यह करुण क्रंदन सभी के दिलों में गहरी छाप छोड़ गया।