Orai: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के होटल में रसोईया की मौत, सीने में लगी थी गोली…दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
Orai News: कोंच में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के आशीर्वाद होटल के कमरे में रसोईया की गोली लगने से मौत हो गई है। बाउंसर ने आत्महत्या का दावा किया है, जबकि मृतक के परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विस्तार
उरई में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के होटल के कमरे में रसोईया की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय वह बाउंसर के साथ बैठा था। रसोईया कुछ बंदूक से गोली लगी है, वह जिला पंचायत अध्यक्ष की है। पुलिस ने बाउंसर और जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का कहना है कि बाउंसर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मध्य प्रदेश के भांडेर के नई बस्ती निवासी महेश अहिरवार (40) 24 अक्टूबर को कोंच नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन पति देवेंद्र निरंजन उर्फ छुन्ना के आशीर्वाद होटल में रसोइया का काम करने आया था। इसके पहले वह दतिया के प्राक्षी होटल में काम करता था। बुधवार की रात 12:30 बजे कोंच पुलिस को सूचना मिली की होटल के कमरे में रसोइया ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
बेड पर पड़ा था बाबूलाल का शव
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद गार्ड को हिरासत में ले लिया। साथ ही, फॉरेसिंक टीम ने जांच की। कमरे में महेश अहिरवार पुत्र बाबूलाल का शव बेड पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी और शव खून से लथपथ था। गार्ड संदीप ने बताया कि वह होटल में नौकरी करता है और रात में उसकी ड्यूटी थी। बंदूक होटल के मालिक देवेंद्र निरंजन के पुत्र हिमांशु के नाम है और वह अपने पास रखता था।
युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप
उसने पुलिस को बताया कि महेश अहिरवार ने मालिक ने रुपये नहीं दिए। इस कारण वह परेशान था और रात में खाना खाने के बाद वह उसे कमरे में बुला ले गया था। यहां पर उसने कुछ बातें की, तो वह नाराज होने लगा इसी दौरान उसने पास में रखी उसकी बंदूक उठाकर सीने में गोली मार ली, इससे उसकी मौत हो गई। रात करीब तीन बजे मृतक के भाई जगदीश व बृजकिशोर पहुंचे, तो उन्हें भी कमरे में शव पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।