फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Attack on Wedding Guests During Dwarchar Ceremony Several Injured Including Groom  and Father

Orai: द्वारचार के समय बरातियों पर हमला, दूल्हा और पिता समेत कई घायल, रातभर मंडप में बैठी रही दुल्हन

Sun, 26 Apr 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Apr 2026 11:22 AM IST
सार

Orai News: उरई के अष्टिका गेस्ट हाउस में द्वारचार के दौरान दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे और बारातियों को पीट दिया, जिससे शादी की रस्में रात भर रुकी रहीं। घायल दूल्हा पक्ष और दुल्हन के बीच आखिरकार सुबह फेरे हुए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Orai Attack on Wedding Guests During Dwarchar Ceremony Several Injured Including Groom  and Father
मंडप में इंतजार करते दुल्हन पक्ष के लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई शहर के करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान द्वारचार की रस्म के समय अचानक विवाद हो गया। कुछ युवकों द्वारा दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें दूल्हा, उसके पिता और भाई समेत कई बराती घायल हो गए। हंगामे के चलते रात में विवाह की रस्में नहीं हो सकीं और दुल्हन को पूरी रात मंडप में इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

इसके बाद में सुबह विवाह संपन्न कराया गया। तिरही निवासी प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि उनके भाई की शादी उरई के अष्टिका गेस्ट हाउस में आयोजित थी। दुल्हन के पिता अखिलेश सिंह पाल, जो मूल रूप से पथरेटा के रहने वाले हैं और वर्तमान में राजेंद्र नगर, उरई में निवास कर रहे हैं। उनकी बेटी के साथ यह विवाह तय हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी
बताया गया कि रात में द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं, तभी 10 से 20 युवक मौके पर पहुंचे और दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रदीप के अनुसार, हमलावरों ने सबसे पहले उनके पिता और दूल्हे के भाई को निशाना बनाते हुए उन्हें पीटना शुरू किया। इसके बाद अन्य बरातियों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में दूल्हा पक्ष के चार से पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन





दुल्हन पूरी रात मंडप में बैठी रही
प्रदीप कुमार पाल ने आरोप लगाया कि हमलावर दुल्हन पक्ष की बुआ के लड़के थे। उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए, जिनमें अवधेश, मलखान, संतोष, संदीप, काशीराम, लालू और मुन्ना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान पहले किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। घटना के बाद माहौल बिगड़ गया और रात में शादी की कोई रस्म नहीं हो सकी। दुल्हन पूरी रात मंडप में बैठी रही। इसके बाद में सुबह शांतिपूर्वक विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed