{"_id":"6aaa4ba466e62d70db050e43","slug":"orai-adg-surprise-inspection-files-scrutinized-at-sp-office-and-police-personnel-reprimanded-for-negligence-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: एडीजी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, एसपी दफ्तर में खंगाली फाइलें, लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: एडीजी के औचक निरीक्षण से हड़कंप, एसपी दफ्तर में खंगाली फाइलें, लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार
Wed, 16 Sep 2026 01:52 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:52 PM IST
सार
Orai News: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने से महकमे में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान एडीजी ने विभिन्न पटलों के अभिलेखों और पत्रावलियों को गहनता से खंगाला। कुछ शाखाओं में कमियां और लंबित फाइलें मिलने पर पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण पर पहुंची एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक एडीजी के पहुंचने से कार्यालय में खलबली मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों और उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कुछ पटलों पर व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर एडीजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और कामकाज में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त रखने, लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने और कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। एडीजी के निरीक्षण को लेकर पुलिस कार्यालय में काफी देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल बनी रही।
विज्ञापन