{"_id":"65e9660ddb561e90830f5d5b","slug":"orai-accident-school-van-hits-old-man-death-children-traveling-in-the-van-narrowly-escaped-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai Accident: स्कूली वैन ने वृद्ध को मारी टक्कर...मौत, वैन सवार बच्चे बाल-बाल बचे, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai Accident: स्कूली वैन ने वृद्ध को मारी टक्कर...मौत, वैन सवार बच्चे बाल-बाल बचे, परिजनों ने लगाया जाम
Thu, 07 Mar 2024 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:31 PM IST
सार
Orai News: रामपुर थाना क्षेत्र के टीहर-उमरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल वैन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई, जबकि स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरई में बच्चों को स्कूल ले जा रही स्कूली वैन ने सड़क पर जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे भी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी पर परिजनों ने टीहर-उमरी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद कहीं जाकर यातायात शुरू हो सका। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। रामपुर थाना क्षेत्र के टीहर में स्कूल की वैन गाड़ी चालक गुरुवार की सुबह करीब 17 बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वैन टीहर-उमरी मार्ग पर पहुंची कि चालक से बड़ी लापरवाही हो गई।
विज्ञापन
वैन ने सड़क पर जा रहे टीहर गांव निवासी वृद्ध कमलेश (56) को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। गनीमत रही कि बच्चों को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन