{"_id":"681f80e54e27d375610306e4","slug":"opration-sindoor-mp-sakshi-maharaj-has-given-a-big-statement-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: साक्षी महाराज बोले- ऐसी बन रही परिस्थितियां, लोग कहेंगे कभी पाकिस्तान भी हुआ करता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: साक्षी महाराज बोले- ऐसी बन रही परिस्थितियां, लोग कहेंगे कभी पाकिस्तान भी हुआ करता था
Sat, 10 May 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 May 2025 10:10 PM IST
सार
Unnao News: सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बन रही परिस्थितियां कि लोग कहेंगे कभी पाकिस्तान भी हुआ करता था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चाहूंगा अखिलेश और उनका परिवार भाजपा में आ जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गदनखेड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि पहले पाकिस्तान नहीं था। आगे भी ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं कि जब लोग कहेंगे कि कभी पाकिस्तान भी हुआ करता था। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। पाकिस्तान विनाश की ओर बढ़ रहा है और जिस तरह की राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता वहां देखने को मिल रही है, उससे उसका अस्तित्व खतरे में है। ऐसी परिस्थिति बन रही है कि वह दुनिया के नक्शे से भी गायब हो सकता है। कहा कि अमेरिका और उसके मित्र देश पाकिस्तान को लगातार समझा रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार विनाश काले विपरीत बुद्धि की राह पर चल रही है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद अपनी तबाही की पटकथा लिख रहा है। सेना पर सवाल उठाने वालों को भी साक्षी महाराज ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते हैं, उन्हें अगली एयर स्ट्राइक में राफेल विमान में बैठाकर भेजा जाना चाहिए। साथ में कैमरा भी दिया जाए ताकि वे खुद फोटो खींच सकें। कहा कि जब सेना देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देती है, तब कुछ लोग राजनीति करने लगते हैं। सेना का मनोबल गिराना नहीं, बल्कि उसे सम्मान देना और बढ़ावा देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

भारत के सभी मुसलमान देश और सेना के साथ
ओवैसी के पाकिस्तान विरोधी बयान का समर्थन करते हुए सांसद ने कहा कि भारत के सभी मुसलमान देश और सेना के साथ हैं। पूर्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान, उनके (अखिलेश के) अनुरोध पर साक्षी महाराज सपा में आ जाएंगे पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि जब चाहूंगा, अखिलेश यादव और उनका परिवार बीजेपी में आ जाएगा। बीजेपी में नहीं तो एनडीए से जुड़ेंगे। कहा कि उनका अखिलेश यादव के परिवार से गहरा व्यक्तिगत रिश्ता है।

जाति जनगणना से वंचित वर्गों को सशक्त करने में मिलेगी मदद
साक्षी महाराज ने यहां तक कहा कि वह अखिलेश के परिवार के मुखिया हैं। उनका पूरा परिवार सम्मान करता है। इसलिए जब चाहेंगे, अखिलेश क्या शिवपाल व रामगोपाल भी आ जाएंगे। जाति जनगणना पर कहा कि वह खुद ओबीसी समाज से आते हैं। नरेंद्र मोदी किसी के दबाव में काम नहीं करते, मैंने (सांसद) भी व्यक्तिगत रूप से जाति जनगणना के लिए प्रयास किया था। अब जाति जनगणना को अनुमति मिल गई है। इससे वंचित वर्गों को सशक्त करने में मदद मिलेगी।