{"_id":"694d8d5e8219598e87052dcf","slug":"opposition-to-removing-overloaded-vehicles-from-the-newly-constructed-bridge-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-135935-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नवनिर्मित पुल से ओवरलोड वाहनों को निकालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नवनिर्मित पुल से ओवरलोड वाहनों को निकालने का विरोध
Fri, 26 Dec 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सीमावर्ती जनपद जालौन जाने के लिए बीहड़ पट्टी के खोजा रामपुर के समीप यमुना नदी में सरैनी पुल बनाया गया है। लंबे अर्से के बाद फरवरी में सरैनी पुल बनकर तैयार हो गया और अब लोग इससे आवागमन कर रहे हैं। गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने ओवर लोड वाहनों के निकलने से हादसा हाेने व सड़क जर्जर होने का हवाला देते हुए नाराजगी जता हंगामा किया। इसकी जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों समझाकर शांत कराया।
सीमावर्ती जनपद जालौन के लिए ओवरलोड बालू, मौरंग लेकर चल रहे ट्रक, डंपरों का आवागमन देख गुरुवार को खोजा रामपुर के ग्रामीणों ने पुल पर वाहनों को रोक कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ओवर लोडिंग से पुल जर्जर होगा। इसके अलावा इनके तेज रफ्तार से चलने से हादसे का खतरा रहता है। कुछ देर लिए डंपर आगे न बढ़ने पर लोगों ने जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर सिकंदरा एसडीएम प्रदुम्न कुमार, सीओ प्रिया सिह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर आवागमन शुरू कराया। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण पुल से ओवरलोड वाहनों के निकलने का विरोध कर रहे हैं। समझाकर मामला शांत कराया गया है। ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की जाएगी।