{"_id":"5cd3b304bdec22072b5a5033","slug":"opportunity-to-research-on-rbi-activities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक की गतिविधियों पर रिसर्च करने का मौका, शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व बैंक की गतिविधियों पर रिसर्च करने का मौका, शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 09 May 2019 10:38 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 May 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक अपने विभिन्न कार्य-क्षेत्रों, गतिविधियों और कामकाज के तौर तरीकों से अवगत कराने के लिए अल्पकालिक अनुसंधान कार्य कराने जा रहा है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थाओं के अध्यापकों (संकाय सदस्य) के लिए स्कॉलरशिप योजना-2019 शुरू की गई है। इस योजना के तहत अर्थशास्त्र या वित्त विषय पढ़ा रहे अध्यापक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अथवा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में अर्थशास्त्र या वित्त विषय का पूर्णकालिक संकाय-सदस्य होना अनिवार्य है।

स्कॉलरशिप योजना-2019 के तहत अल्पकालिक अनुसंधान कार्य मौद्रिक और वित्तीय अर्थशास्त्र, बैंकिंग, वास्तविक क्षेत्र से जुड़े विषयों और रिजर्व बैंक की रुचि के अन्य क्षेत्र शामिल हैं। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि संकाय-सदस्यों और विद्यार्थी समुदाय के बीच रिजर्व बैंक की गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना ही अनुसंधान योजना का उद्देश्य है।
स्कॉलरशिप के लिए पांच संकाय सदस्यों का चयन होगा। हालांकि स्कॉलरशिप की राशि स्पष्ट नहीं की गई है। आवेदन फार्म रिजर्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।
स्कॉलरशिप के लिए पांच संकाय सदस्यों का चयन होगा। हालांकि स्कॉलरशिप की राशि स्पष्ट नहीं की गई है। आवेदन फार्म रिजर्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया के तीन स्तर हैं। संबंधित विषय में अधिकतम 1000 शब्दों तक लिखे गए अनुसंधान प्रस्ताव का आकलन, शैक्षणिक अभिलेख एवं कार्यानुभव, चयन पैनल की ओर से साक्षात्कार। इन तीन प्रक्रियाओं में खरे उतरने वाले अभ्यर्थी का चयन हो सकेगा।
परियोजना की अवधि
01 अगस्त 2019 से तीन माह तक
आवेदन की अंतिम तिथि
31 मई 2019