फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OPF created history, made brake parachute for Hawk

ओपीएफ ने रचा इतिहास, हॉक के लिए बनाया ब्रेक पैराशूट, ये है खासियत

Sat, 30 Jan 2021 11:36 AM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Jan 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
OPF created history, made brake parachute for Hawk
ब्रेक पैराशूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हॉक एडवांस जेट ट्रेनर विमान का ब्रेक पैराशूट (विमान को रोकने वाला) बनाकर आयुध पैराशूट फैक्ट्री ने इतिहास रच दिया है। ओपीएफ देश में पहली ऐसी निर्माणी बन गई है जिसने यह पैराशूट तैयार किया है। अभी ये पैराशूट दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं।
विज्ञापन


तीन से पांच फरवरी तक एयरफोर्स स्टेशन याहलंका (बंगलूरू) में होने वाले एयरो इंडिया शो में आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन सीएस विश्वकर्मा इसका लोकार्पण करेंगे। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर अभियान में ओपीएफ की यह लंबी छलांग है।
विज्ञापन


हॉक एडवांस जेट ट्रेनर (एजेटी) विमान का एयरफोर्स ट्रेनर के रूप में इस्तेमाल करती है। यह लड़ाकू विमान भी है। आगरा के एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैबलिशमेंट (एडीआरडीई) के सहयोग से इसे विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेटी अत्याधुनिक एयरफ्राफ्ट है। यह यूनाइटेड किंगडम (लंदन) से लिया गया था। एचएएल इस विमान को लाइसेंस के आधार पर देश में ही बनाती है। कुछ समय पहले इसके ब्रेक पैराशूट बनाने पर काम शुरू हुआ था। करीब 15 दिन पहले इसका सफल परीक्षण किया गया।

अब इसे लांच करने की तैयारी है। निर्माणी की कार्य प्रबंधक प्रशासन आईशा खान ने बताया कि सुखोई, तेजस, मिग-21 लड़ाकू विमान के ब्रेक पैराशूट के बाद एजेटी के भी पैराशूट यहीं पर बनेंगे। बंगलूरू में होने वाले एयर शो में विभिन्न रक्षा उत्पादों और पैराशूटों का वैश्विक प्रदर्शन होगा।


बोर्ड ने एयरो इंडिया-2021 के लिए ओपीएफ को नोडल फैक्ट्री के रूप में चयनित किया है। वायुसेना के एयर शो में समन्वय के साथ ही ओपीएफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विमानन क्षेत्र के विशिष्ट उत्पादकों के प्रतिनिधियों के समक्ष होने जा रही इस प्रदर्शनी के लिए ओपीएफ ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed