फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Operation Sindoor is the answer to the brutality done to Shubham and my Sindoor

Kanpur News: शुभम से हुई बर्बरता और मेरे सिंदूर का जवाब है ऑपरेशन सिंदूर

Wed, 07 May 2025 03:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor is the answer to the brutality done to Shubham and my Sindoor
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की फोन पर जानकारी लेती शुभम की पत्नी और परिजन। - फोटो : परिजन
कानपुर। भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला क्या किया, उसकी धमक कानपुर तक सुनाई दी। उनीदी आंखों से शहर के लोगों ने पाकिस्तान की जमीन पर मौजूद आतंकियों को नेस्तोनाबूत होते देख खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन


हमले की खबर जैसे ही मीडिया और सोशल मीडिया पर छाई, पहलगाम में मारे गए कानपुर के लाल शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने कहा कि आखिरकार देश की सेना ने शुभम के साथ हुई बर्बरता का ऑपरेशन सिंदूर के जरिये बदला ले लिया।
विज्ञापन


शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे बेटे की शहादत और बहू के माथे से मिटे सिंदूर का बदला है। वहीं, देर रात हुई इस कार्रवाई को उनीदी आंखों से शहर वासियों ने टीवी पर देख खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैज ए आम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मोइनुल इस्लाम ने कहा कि आतंकियों को समझना होगा कि भारतीय अहिंसा के पुजारी हैं लेकिन आतंकियों के हमले का जवाब वह अच्छे से देना जानते हैं। यतीमखाना निवासी मो. इरफान अंसारी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरे देश की नजरें भारतीय सेना और सरकार की ओर टिकी हुई थीं।


सबको उम्मीद थी कि सेना जवाब देगी, हमने कर दिखाया। उधर, देर रात हुए हमले के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। घंटाघर बस अड्डे और हवाई अड्डे व व्यावसायिक व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर के बड़े प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed