फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Operation Mahakal has concluded; a total of 412 complaints were received

Kanpur News: ऑपरेशन महाकाल बंद, अब तक 412 शिकायतें आईं

Thu, 02 Oct 2025 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Operation Mahakal has concluded; a total of 412 complaints were received
कानपुर। शहर के साथ प्रदेश भर में चर्चित ऑपरेशन महाकाल 30 सितंबर से बंद हो गया है। अब तक 412 शिकायतें आई हैं जिनमें से 55 से 60 में एफआईआर हुई हैं। अन्य की जांच एसआईटी के अलावा सभी जोन के डीसीपी और अन्य अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर, संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी कार्यालय आने वाली धोखाधड़ी, कब्जा करने, फर्जी मामले में फंसाकर रंगदारी मांगने की शिकायतों की जांच पूर्व की तरह जारी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के पास कई पीड़ित आए थे जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें छेड़छाड़ और दुष्कर्म के फर्जी मामलों में फंसाकर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। फिर उसको हटवाने के लिए रंगदारी मांगी गई। पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया, जिसके बाद अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ बर्रा, कोतवाली, ग्वालटोली, किदवईनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


रावतपुर थाने में गजेंद्र सिंह नेगी और उसके भाइयों, चकेरी में अधिवक्ता, कल्याणपुर में लाली शुक्ला समेत अन्य लोगों पर एफआईआर हुईं। कुछ शिकायतें थाने, एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी, संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय पर भी पहुंचीं, जिनकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाजियाबाद, नोएडा और अन्य जिलों से आईं शिकायतें
ऑपरेशन महाकाल की लोकप्रियता और कमिश्नरी पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए गाजियाबाद, नोएडा और अन्य जनपदों से भी शिकायतें पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं। इनमें कुछ शिकायतें ई-मेल से भेजी गई थीं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का ट्रांसफर हो गया है। वह दीपावली से पहले ही डिजिटल इंडिया में एमडी का चार्ज संभाल सकते हैं। इस वजह से भी जांच और कार्रवाई पर कुछ असर पड़ा है। हालांकि इस संबंध में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।



भूमाफिया व कब्जेदारों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ऑपरेशन महाकाल जरूर समाप्त हो गया है लेकिन भूमाफिया और कब्जेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसआईटी की जांच चल रही है। साक्ष्य और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। अन्य मामलों की जांच भी पूर्व की तरह जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed