{"_id":"65463f9cf0db583ec00e5c14","slug":"op-rajbhar-said-only-yadavs-got-rights-in-sp-government-it-is-only-about-politics-of-hatred-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सपा सरकार में सिर्फ यादवों को अधिकार मिला, सिर्फ नफरत की राजनीति की है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सपा सरकार में सिर्फ यादवों को अधिकार मिला, सिर्फ नफरत की राजनीति की है
Sat, 04 Nov 2023 06:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:27 PM IST
सार
Kannauj News: सोहेलदेव भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल सरकार में रहते हुए समाज में केवल यादवों को अधिकार और मुस्लिम के साथ नफरत की राजनीति की है।
विज्ञापन
तिर्वा में कार्यकर्ताओं से रूबरू ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ से औरैया जा रहे सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के काफिले को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लोगों के बीच जाकर काम करने की बात कही।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने की बात कही। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल सरकार में रहते हुए समाज में केवल यादवों को अधिकार और मुस्लिम के साथ नफरत की राजनीति की है।
विज्ञापन
किसी भी अन्य जाति के लिए अखिलेश सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। पार्टी से नाता तोड़ने पर कहा कि पार्टी कीचड़ में लिप्त है। कीचड़ को साफ करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मानसिकता को बदलने में नाकाम साबित होने पर गठबंधन को तोड़ दिया। इस मौके पर गुंजन यादव, नवीन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन