फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only the one who provides education and employment will be entitled to the votes of the youth.

Kanpur News: जो देगा शिक्षा और रोजगार वही होगा युवाओं के वोट का हकदार

Sun, 14 Apr 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Only the one who provides education and employment will be entitled to the votes of the youth.
इटावा/ताखा। लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने जा रहे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं का कहना है कि इस बार मतदान जाति और धर्म पर नहीं बल्कि रोजगार व शिक्षा के मुद्दे पर होगा।
विज्ञापन

युवाओं के अनुसार, इस बार केवल उसी दल के प्रत्याशी को दिल्ली पहुंचाया जाएगा जो रोजगार की बात करेगा। इस बार दावों से काम नहीं चलने वाला, हकीकत में जो दिखेगा उसी ओर युवा मतदाता रुख करेंगे। जिले के मतदाता दो लोकसभा क्षेत्रों के चुनावों में मतदान करेंगे। सैफई, ताखा व जसवंतनगर तहसीलों के मतदाता सात मई को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतदान करेंगे, वहीं जिले के अन्य मतदाता 13 मई को इटावा लोकसभा सीट के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ बैठकें, नुक्कड़ सभाएं, प्रतिष्ठानों पर लोग अपने मुद्दों पर चर्चा करने लगे हैं।
विज्ञापन


---------------------
युवाओं की बात----

1- प्रांशु गुप्ता का कहना है कि मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है, बल्कि लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य भी है। वह इस बार उसी को वोट करेंगे, जो युवाओं के रोजगार की बात करेगा। सिर्फ दावों से काम नहीं चलेगा, उन्हें हकीकत में बदलना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- लखन यादव ने बताया कि हर पांच वर्ष में चुनाव होते हैं। युवाओं से शिक्षा, रोजगार आदि के लिए किए गए वादे पूरे नहीं होते। जो घोषणाएं होती हैं जनप्रतिनिधियों को उन्हें पूरा भी करना चाहिए। इससे युवा खुलकर आपके पक्ष में मतदान करेंगे।

3- गौरव गुप्ता का कहना है कि वह इस बार उसी प्रत्याशी को वोट करेंगे जो शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था पर बात करेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करना इस सरकार का अच्छा कदम है। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए।



4- रवि चक्रवर्ती ने बताया कि युवाओं को मतदान में शत-प्रतिशत भाग लेकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी होगी। किसी भी सरकार को पहले रोजगार के लिए अहम कदम उठाने चाहिए। युवाओं के लिए रोजगार से बढ़कर कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed