फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Online coaching to 4 lakh youth every day

रोज 4 लाख युवाओं को ऑनलाइन कोचिंग, 55 लाख युवाओं ने डाउनलोड किया ये एप

Sun, 31 Dec 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
Online coaching to 4 lakh youth every day
नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः सिविल सर्विसेज, रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, पुलिस भर्ती, सेना भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र विपिन अग्रवाल और उनके साथियों ने आपकी समस्याओं को देखते हुए एक ऐसी वेबसाइट और मोबाइल एप तैयार किया है जिसकी मदद से आप इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।
विज्ञापन



इस एप का नाम है onlinetyari.com इस वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए रोजाना चार लाख युवा अध्ययन कर रहे हैं। 55 लाख से ज्यादा युवाओं ने इसका मोबाइल एप डाउनलोड कर लिया है और केवल इसी वेबसाइट के सहारे करीब 15 हजार युवाओं की नौकरी विभिन्न सरकारी विभागों में लग चुकी है। विपिन शनिवार को 2003 बैच के पूर्व छात्र सम्मेलन में शामिल होने आए थे। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी बयां की। बताया कि किस तरह से उन्होंने कई कंपनियों में काम करने के बाद अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया।
विज्ञापन



26 करोड़ तक हो चुका निवेश
विपिन बताते हैं इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने नेक्सेस वेंचर, कोटक महिंद्रा जैसी कई कंपनियों के लिए काम किया। इसके बाद सबकुछ छोड़कर ईएन मार्केट कंपनी शुरू कर दी। दो करोड़ की लागत से इस कंपनी को शुरू किया था और दो साल में इसे 10 करोड़ रुपचे में बेच दिया। 2014 में केंद्र सरकार के कौशल विकास योजना के लिए गांव-गांव में केंद्र बनाने लगे। इन एक साल में उन्होंने देश के युवाओं की नब्ज टटोली और दिसंबर 2014 में ही ऑनलाइन तैयारी डॉट कॉम शुरू कर लिया। विपिन बताते हैं कि युवा अभी भी सरकारी नौकरियों के लिए ज्यादा कोशिश करते हैं। यही देखकर उन्हें आइडिया आया और उन्होंने इस वेबसाइट की शुरूआत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



देहरादून से शुरू किया सफर 
विपिन ने आईआईटी कानपुर से 2003 में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। मूल रूप से देहरादून के रहने वाले  विपिन बताते हैं कि उन्होंने ऑनलाइन तैयारी डॉट कॉम की शुरूआत अपने साथ के छात्र भोला राम मीना, निशित माथुर के साथ मिलकर की। अब इस कंपनी में कुल 80 लोग काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed