आग ने फिर बरपाया कहरः सात घर-दो जानवर और एक हजार बीघा फसल जली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग ने जमकर कहर बरपाया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मंगलवार रात अग्निकांड में सात घरों का सामान जल गया। सभी घरों के लोग पड़ोस के गांव में शादी समारोह में गए थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के रामीपुर गांव में एलटी लाइन की चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। हसवा में प्रधान के पशुबाड़े में आग से दो भैंस मर गईं। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राजस्व टीम नुकसान का जायजा लेने पहुंची।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव में परिवार के लोग पड़ोस की शादी में थे। घरों से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग और पुलिस को सूचना देकर आग को बुझाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए गांव के रमेश का सबमर्सिबल पंप चालू किया। हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भरकर ग्रामीणों ने आग बुझाई। दो घंटे बाद दमकल पहुंची। घटना में रमाकांत का चार क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन समेत सारी गृहस्थी राख, मन्नीलाल का तीस क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, कपड़े, बर्तन, पचास हजार नकदी, बेटी के शादी की तैयारी को खरीदे कपड़े, दहेज का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
धून बाबा के आश्रम में आग लग गई
मन्नीलाल की बेटी लक्ष्मी की शादी 10 जून को है। परिवार का हाल बेहाल हो गया। इसी आग की चपेट में चैतू का दो क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन,बक्सा,अलमारी, पांच हजार रुपये, संतोष का दस क्विंटल गेहूं, पंखा, बर्तन, कपड़े,तीन हजार रुपये और पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। वह परिवार को लेकर ससुराल गए थे। आग से रामकरन का दस क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन, पंखे , पांच हजार रुपये जले, छोटा के घर में केवल छप्पर जलने का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामजी शुक्ला नुकसान का जायजा लेने पहुंचे हैं।
गाजीपुर थाने के बहादुरपुर गांव में धून बाबा के आश्रम में मंगलवार रात आग लग गई। बाबा ने आग लगाने का आरोप लगाया है। बाबा की चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बाबा ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।