फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one side lover fired on girl

तुम किसी और की नहीं सिर्फ मेरी हो मुझसे शादी करोगी बोल प्रेमी ने लड़की को सरेराह मारी गोली

Thu, 20 Jun 2019 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
one side lover fired on girl
एकतरफा प्रेम में युवती को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव के पुरवा में मां के साथ बाजार से लौट रही छात्रा को पड़ोसी गांव के युवक ने रास्ते में रोक लिया। किसी और से शादी न करने की बात कहकर छात्रा पर दो फायर कर दिए। एक गोली दाहिने हाथ में छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी पीठ में धंस गई। फायर की आवाज और युवती की मां की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े तो युवक मौके से भागा और पेट में तमंचा लगाकर खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन


दोनों को पुरवा सीएचसी लाया गया। जहां से युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर और छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज ली गई है। की है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 18 वर्षीय छात्रा पुरवा कस्बा के एक कॉलेज में 11वीं छात्रा है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम वह अपनी मां के साथ गांव से एक किमी दूर मझिगवां सदकू गांव की साप्ताहिक बाजार गई थी। शाम करीब छह बजे मां-बेटी खेतों के रास्ते घर लौट रहीं थीं। रास्ते में धर्मापुर गांव के खेत के पास गांव जगदीशपुर निवासी अंकित सिंह (25) पुत्र कौशल सिंह  ने उनको रोक लिया।

अंकित ने छात्रा की मां से शिकायती लहजे में छात्रा पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा की शादी किसी और से न करना। इस पर छात्रा और युवक में नोकझोंक शुरू हो गई। इसपर अंकित ने तमंचा छात्रा पर तान दिया। मां ने बेटी को खींच लिया तो गोली छात्रा के दाहिने हाथ को छूते हुए निकल गई। अंकित ने दूसरा फायर किया तो गोली छात्रा की पीठ में धंस गई। ग्रामीण दौड़े तो युवक वहां से भागा निकला। करीब पांच सौ मीटर दूर एक तालाब के किनारे पहुंचकर युवक ने अपने पेट में गोली मार ली।

पुलिस ने छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। अंकित ने अपने छोटे भाई गोलू को फोन करके घटना की जानकारी दी। गोलू भागकर पहुंचा और अंकित को बाइक पर बैठाकर सीएचसी पहुंचाया। मरहम पट्टी के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार करने वाले डॉक्टर आदर्श सचान के मुताबिक युवक के पेट और छात्रा की पीठ में गोली लगी है।

दोनों की हालत गंभीर है। युवक के घर वाले उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की मां ने अंकित के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी एमपी वर्मा समेत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से तमंचा व दो खोखे बरामद किए हैं। एएसपी ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed