{"_id":"5cb8bbd9bdec22147057bf93","slug":"one-police-constable-suspended-in-foreign-currency-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मुद्रा लूटकांड में एसटीएफ कानपुर यूनिट का सिपाही हुआ निलंबित, इतने लाख का था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी मुद्रा लूटकांड में एसटीएफ कानपुर यूनिट का सिपाही हुआ निलंबित, इतने लाख का था मामला
Thu, 18 Apr 2019 11:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा (फाइल फोटो)
34 लाख की विदेशी मुद्रा लूटकांड में एसटीएफ कानपुर यूनिट के सिपाही राकेश सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी केआदेश पर एसएसपी अनंत देव ने कार्रवाई की है। वर्तमान में आरोपी सिपाही घाटमपुर थाने से अटैच था।
लूटकांड में एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी की जांच के आधार पर लखनऊ के बंथरा थाने में सात अप्रैल को एसटीएफ कानपुर यूनिट के सीओ विजय प्रताप, इंस्पेक्टर जैनुद्दीन अंसारी, सिपाही राकेश व बंथरा थाने के इंस्पेक्टर बृजेश सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

एनकाउंटर की धमकी देकर लूटी थी 34 लाख की विदेशी मुद्रा
सिपाही राकेश को छोड़कर सभी आरोपियों का निलंबन हुआ था। राकेश को गुपचुप तरीके से घाटमपुर थाने से अटैच कर दिया गया था। अब उसे निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली निवासी मोहम्मद लुकमान व हैदर, कानपुर दलेलपुरवा के सलाउद्दीन व प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी शहनवाज के साथ तीन मार्च को ई-रिक्शा से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे।
एयरपोर्ट केपास से एसटीएफ कानपुर यूनिट की टीम के तत्कालीन सीओ विजय प्रताप सहित अन्य ने चारों को पकड़ लिया था। लखनऊ के बंथरा थाने ले जाकर एनकाउंटर की धमकी देकर उनके पास से 34 लाख की विदेशी मुद्रा लूट ली थी। हैदर ने एसटीएफ पर लूट का आरोप लगा एक वीडियो वायरल किया था। वीडियो देख एसटीएफ ने सलाउद्दीन के कस्टडी से भागने व मुद्रा बरामद होने की झूठी कहानी रची थी।