{"_id":"5e3d40888ebc3ee5e502a8ef","slug":"one-more-protesters-arrested-due-to-stone-pelting-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हिंसा: पुलिस पर पत्थर बरसाने वाला एक और गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद थी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हिंसा: पुलिस पर पत्थर बरसाने वाला एक और गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद थी तस्वीर
Fri, 07 Feb 2020 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Feb 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सीएए के विरोध में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पत्थर बरसाने वाला एक और उपद्रवी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बजरिया स्थित कंघी मोहाल मस्जिद केसामने रहने वाले अदनान की पत्थर बरसाते हुए तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद थी।
हिंसा के मामले में पुलिस 15 उप्रदवियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अदनान को चमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान वह भीड़ में सबसे आगे आकर पुलिस पर पत्थर बरसाने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करता कैमरे में नजर आया था।
फुटेज से उसकी पहचान करवाने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो शहर छोड़कर भाग निकला था। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन में शामिल होने आया था। जानकारी पाते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
एसपी पूर्वी ने बताया कि इसके पहले चमनगंज और बाबूपुरवा से 15 उप्रदवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें पांच पीएफआई सदस्य भी शामिल हैं। फरार चल रहे उपद्रवियों में ज्यादातर की पहचान कर ली गई है। उन्हें भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।