{"_id":"6759cb9ee39d02d7be026f63","slug":"one-more-arrested-in-the-fraud-of-1-5-crores-from-the-owner-of-aabha-nursing-home-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आभा नर्सिंग होम की मालकिन से डेढ़ करोड़ की ठगी में शामिल एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आभा नर्सिंग होम की मालकिन से डेढ़ करोड़ की ठगी में शामिल एक और गिरफ्तार
Wed, 11 Dec 2024 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आभा नर्सिंग होम की मालकिन व शहर की नामी डॉक्टर प्रतिभा रोहतगी के नाम पर बैंक से लोन कराकर 1.50 करोड़ की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर ललाय। पकड़े गए आरोपी रूपनारायण यादव को ग्वालटोली पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इसके पहले पुलिस नेहा तिवारी और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दें, एलनगंज खलासी लाइन निवासी आभा गुप्ता ने ग्वालटोली थाने में 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि नौबस्ता निवासी राहुल कटियार, पनकी रतनपुर निवासी नेहा तिवारी और बैंक कर्मी रजत सिंह, दयानंद विहार कालोनी कल्याणपुर निवासी रूप नारायण ने फर्जीवाड़ा कर विदेश में रहने वाली उनकी बहन डॉ. प्रतिभा के नाम पर 1.50 करोड़ का लोन लेकर रकम हड़प ली। लोन की किस्ते जमा न होने पर बैंक से नोटिस पहुंची तो ठगी का पता चला था।