{"_id":"5d1de0d68ebc3e3c8e6ac4ce","slug":"one-man-died-due-to-falling-from-fifth-floor-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पांचवी मंजिल से गिरकर सफाईकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पांचवी मंजिल से गिरकर सफाईकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 04 Jul 2019 04:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
इसी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से गिरकर सफाईकर्मी की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के स्वरूपनगर में गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में कृष्णा अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से गिरकर सफाईकर्मी नीरज (25) की मौत हो गई। घटना के बाद अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने मामले को हादसा बताया है।
चुन्नीगंज दर्शनपुरवा निवासी रिटायर्ड नगर निगम कर्मी का छोटा बेटा नीरज स्वरूपनगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में पिछले पांच वर्षों से साफ सफाई का काम करता था। गुरुवार सुबह वह रोज की तरह तड़के साढ़े चार बजे घर से काम पर जाने के लिए निकला था। सुबह करीब पांच बजे वह अपार्टमेंट के गार्ड अजीत तिवारी से अपार्टमेंट के छत की साफ सफाई के चाभी लेकर छत पर चला गया।
क़ुछ देर बाद नीरज संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट की छत से नीचे गिर गया। अपार्टमेंट के गार्ड अजीत तिवारी ने नीरज का शव फर्श पर गिरा देख शोर मचाया। घटना की जानकारी होते ही अपार्टमेंट के लोग अपने-अपने फ्लैटों से उतरकर नीचे आए, और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची स्वरूपनगर पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले को हादसा या फिर आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने ना ही कोई आरोप लगाया है और ना ही कोई तहरीर दी है। अगर तहरीर है तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मां कुसमा के अलावा तीन भाई नवीन, अतुल व आशीष हैं। कुसमा उसी इलाके में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं।

कारोबारी की कार भी हुई क्षतिग्रस्त
गार्ड अजीत ने पुलिस को बताया कि नीरज शेयर मार्केट कारोबारी नितिन कपूर की हांडा सिटी कार से टकराते हुए फर्श पर सिर के बल गिरा था। इससे उनके कार की पिछली लाइट और डिग्गी का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। कार और फर्श खून से लथपथ हो गए थे।
गार्ड ने दी थी परिजनों को सूचना
नीरज को फर्श पर खून से लथपथ देख गार्ड अजीत तिवारी ने सफाई कर्मी के घर जाकर घटना की जानकारी दी। नीरज की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों को छत पर ही नीरज का चप्पल और पानी का बोतल मिला। परिजनों को शक है कि साफ सफाई के दौरान नीरज छत के किनारे पहुंच गया। जहां तीन फिट की रेलिंग से नीचे देखते वक्त वह अचानक अनियंत्रित होकर फर्श पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।