{"_id":"5f37842e8ebc3e4ad71241b1","slug":"one-killed-in-truck-and-car-collision-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कन्नौज में ट्रक और कार में भिड़ंत, एक की मौत, शादी की तारीख तय कर लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कन्नौज में ट्रक और कार में भिड़ंत, एक की मौत, शादी की तारीख तय कर लौट रहा था परिवार
Sat, 15 Aug 2020 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास टोल प्लाजा से नीचे उतरते समय एक कार को बिजली घर मोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में बैठे 5 लोगों में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मैनपुरी शहर के मोहल्ला लालबाग के रहने वाले असलम पुत्र मुश्ताक ने अपनी पुत्री सोनम का निकाह यहां तिर्वा के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी शकील पुत्र इलियास के साथ तय किया था।
तारीख मुकर्रर करने के लिए असलम अपने सगे भाई इरशाद व अनवार के साथ अपने बहनोई शमीम पुत्र मोहम्मद शफीक व अपने भतीजे शाहनवाज पुत्र अनवार के साथ तिर्वा आये थे।
विज्ञापन
वहां से शुक्रवार रात लौटते समय यह लोग कार से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए सौरिख कट पर नीचे उतरे, जैसे ही वह सीएसबी रोड पर उतर ही रहे थे बिजली घर के पास मोड़ पर उसी समय बिधूना की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व 108 एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आई जहां पर अनवार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल असलम व शमीम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।