{"_id":"60a637d58ebc3eb1f33b84d3","slug":"one-died-and-two-injured-in-road-accident-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व बेटा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व बेटा घायल
Thu, 20 May 2021 03:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 May 2021 03:55 PM IST
सार
बहनोई की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर आ रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बरसोहिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अपने बहनोई की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर आ रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गए हैं।
एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। सतौथा गांव निवासी संदीप त्रिपाठी (45) पुत्र कमलेश त्रिपाठी बाइक से पत्नी मीनू (35), बेटे शिबू (8) के साथ बुधवार देर शाम शाहजहांपुर जनपद के कॉट थाना क्षेत्र के सरथौली गांव स्थित अपने बहनोई के तेरहवी संस्कार में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे।
तभी कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बरसोहिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बेटे समेत दंपति घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। जहां संदीप ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी मीनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उसके बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।