{"_id":"605229678ebc3e8d1654f971","slug":"one-died-and-three-injured-by-bee-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: 84 कोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, बुजुर्ग की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: 84 कोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, बुजुर्ग की मौत, तीन घायल
Wed, 17 Mar 2021 09:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले के बेनीगंज में 84 कोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं पर बुधवार शाम मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में बुलंदशहर के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। बुलंदशहर जिले के महमूदपुर कला निवासी दिगंबर सिंह (72) कई साल से 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने आते थे।
इस बाहर वह पोती बादल के साथ परिक्रमा में शामिल होने आए थे। अन्य श्रद्धालुओं के साथ वह बुधवार शाम बरौली के बाग में पहुंचे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। दिगंबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम हर्रेया निवासी भइयालाल (45) के अलावा बहराइच जिले के हरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहरा कला निवासी रामरतन (60) और अनीता (11) भी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।