फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one died and 35 injured in road accident in kannauj district

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,1 की मौत, 35 घायल

Fri, 22 Jun 2018 08:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
one died and 35 injured in road accident in kannauj district
अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते घायल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ रोड पर ग्राम जाफराबाद के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार 35 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



जनपद इटावा के अछल्दा थानाक्षेत्र के गांव मकसूदपुर से करीब 37 लोग दशहरा पर्व पर गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर ट्राली से जनपद फर्रुखाबाद के श्रंगीरामपुर घाट गए थे। दोपहर बाद वहां से लौटते समय छिबरामऊ रोड पर सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम जाफराबाद के पास मोड़ पर ट्रैक्टर चालक कल्लू मिश्रा ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रखा सका। अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही पलट गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पास में ही हो रहे पुलिया निर्माण में लगी जेसीबी मशीन की सहायता से पलटी पड़ी ट्राली को सीधा किया गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस से हादसे की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

one died and 35 injured in road accident in kannauj district
अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते घायल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इन्हें किया गया रेफर
ग्राम मसूदपुर नगला बग्गी निवासी राम जानकी (40) पत्नी दुर्गाप्रसाद, धन्नापुर्वा निवासी अमित कुमार (18) पुत्र भरत सिंह, मसूदपुर निवासी दीपा (18) पुत्री निरंजन, सिया देवी (40) पत्नी सत्यप्रकाश, कुसमा (40) पत्नी निरंजन, विपिन (13) पुत्र राजाराम, इकदिल निवासी माया देवी (45) पत्नी राधाकृष्ण, मसूदपुर निवासी शकुंतला (45) पत्नी राजकुमार, पूनम (18) पुत्री गयाप्रसाद, राधेश्री (46) पत्नी मेघनाथ व अनीता देवी (40) पत्नी श्रीचंद्र। 


हादसे में घायल अन्य लोगों की सूची
सुनीता पत्नी अरविंद कुमार, मिथलेश पत्नी धनीराम, दिव्यांशी पुत्री निर्भय, विपिन पुत्र राजाराम, प्रशांत पुत्र अरविंद, आशिकी पुत्री प्रमोद, रिया पुत्री अरविंद, प्रियांशू पुत्र अरविंद, इंद्रावती पत्नी शंकरलाल, गया प्रसाद पुत्र गणेश चंद्र, शकुंतला पत्नी राजकुमार, राधेश्री पत्नी मेघनाथ, कंठश्री पत्नी अतर सिंह, मायादेवी पत्नी राधाकृष्ण, रूमा पुत्री कप्तान सिंह, मंजेश पुत्री जगदीश, अमित पुत्र भरत सिंह, रामजानकी पत्नी दुर्गाप्रसाद, नीलम पुत्री अरविंद, जियादेवी पत्नी सत्यप्रकाश, कुसमा पत्नी निरंजन, रूबी पत्नी प्रमोद, पूनम पुत्री गया प्रसाद, शिवम् पुत्र सत्यप्रकाश, दीपा पुत्री निरंजन, विश्राम सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद, राजाराम पुत्र पंचीलाल, अनीता देवी पत्नी श्रीचंद्र, अंजू पत्नी कप्तान, अतरश्री पत्नी श्यामवीर, दिव्या पुत्री निर्भय व सौम्या पुत्री निर्भय सिंह घायल हुई हैं। इन सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed