{"_id":"57f76ba24f1c1b255226f6c7","slug":"one-dead-in-tempo-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-टेंपो भिड़ंत में 1 की मौत 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-टेंपो भिड़ंत में 1 की मौत 3 घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद टेंपो की हालत
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के रेलबाजार स्थित सीओडी क्रासिंग पर गुरुवार देर रात रोडवेज बस और टेंपो की आमने सामने हुई टक्कर मेंटेंपो चालक की मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। इलाकाई लोगों की माने तो बस गलत दिशा से आ रही थी।
गुरूवार रात शिकोहाबाद डिपो की बस रामादेवी से झकरकटी बस अड्डे की ओर जा रही थी। क्रासिंग के पास सामने से आ रहे टेंपो पर बस ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक की मौकेपर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार कालीचरन व उसकी दो बेटी पूजा और कोमल को भी चोटें आईं हैं। कालीचरन एयरफोर्स में काम करते हैं।