फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One day vaccine not in the district for vaccination

टीकाकरण के लिए जिले में नहीं एक दिन की वैक्सीन

Thu, 01 Jul 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
One day vaccine not in the district for vaccination
कानपुर देहात। जिले में अधिकारी जहां टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं वहीं कोविशील्ड व कोवाक्सिन की डोज एक दिन के लिए भी नहीं बची है। स्वास्थ्य महकमे के स्टाक में कोविशील्ड की महज 25 और कोवाक्सिन की 2420 डोज बची है। जिसके कारण पिछले कई दिनों दिनों से लोग स्वास्थ्य केंद्रों से बिना टीका लगवाए ही लौट रहे हैं। जबकि डीएम ने हर रोज दस हजार लोगों का वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों की मानें तो जिले में 10.43 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक सिर्फ 1.96 लाख लोगों का ही टीकाकरण हो सका है। जनपद में जिस तरह वैक्सीनेशन में पिछले कुछ दिनों से तेजी आई थी। उस हिसाब से प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक दिन में एक हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य बनाया गया था।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह ने इसके सख्त निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए थे, लेकिन जिले में वैक्सीन न होने से टीकाकरण बेपटरी होता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य महकमे के स्टाक में कोविशील्ड की महज 25 और कोवाक्सिन की 2420 डोज बची है, जो एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन खत्म हो जाने के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द जिले में वैक्सीन भेज दी जाएगी। इसके बाद टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. महेंद्र जतारया (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी)
वैक्सीनेशन न होने से लोगों में नाराजगी
डेरापुर के अनुज यादव व नसीम शाह ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने के लिए कड़ी धूप में घर से अस्पताल आए थे, लेकिन वहां के स्टाफ ने वैक्सीन खत्म होने का हवाला देकर घर वापस जाने के लिए कहा। यहीं रूरा के शेरगंज निवासी रामसजीवन मिश्रा ने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज 24 मार्च 2021 को लगी थी। दूसरी डोज लगवाने के लिए अस्पताल के करीब पांच बार चक्कर काट चुके हैं।
झींझक सीएचसी में नहीं हुआ टीकाकरण
झींझक। सीएचसी में बुधवार को वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को पूरे दिन टीका नहीं लग सका। अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन न होने की बात कह देते, जिससे लोग व्यवस्थाओं को कोसते हुए लौटने को मजबूर होते। दोपहर बाद टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटा पसर गया। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर राजेश कुमार ने बताया की वैक्सीन खत्म होने के कारण बुधवार को टीकाकरण नहीं हो सका है।
सीएचसी हवासपुर में चस्पा किया नोटिस
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर में वैक्सीन लगवाने के लिए बुधवार सुबह विभिन्न गांवों से 16 लोग पहुंच गए, लेकिन दोपहर तक टीकाकरण शुरू नहीं हो हुआ। काफी देर इंतजार के बाद उन्हें पता चला कि अस्पताल में वैक्सीन ही नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि वैक्सीन न होने का नोटिस मंगलवार को ही चस्पा कर दिया गया था। वैक्सीन उपलब्ध होने पर टीकाकरण हो सकेगा।
रूरा सीएचसी मेें न वैक्सीन, न मुस्तैद रहे कर्मी
रूरा। सीएचसी में मंगलवार की तरह की बुधवार को भी वैक्सीन नहीं थी। सुबह आठ बजे सीएचसी खुलने के बाद से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। दस बजे तक वैक्सीनेशन चालू न होने पर लोगों ने जानकारी तो वैक्सीन न होने की बात कह दी गई। जिसके बाद टीका लगवाने के लिए पहुंचने वाले लोग लौट गए। वैक्सीन न होने से कर्मी भी मुस्तैद नहीं दिखे।
रसूलाबाद सीएचसी के चक्कर लगा रहे लोग
रसूलाबाद। सीएचसी में बुधवार को वैक्सीनेशन नहीं हो सका। अस्पताल पहुंचे दया गांव के लाला सिंह, रामबहादुर, आजाद नगर के अजय मिश्रा, रहीम नगर के बबुआ सेंगर आदि ने बताया कि वह लोग पिछले दो दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं लग सकी है। कर्मचारियों के कहने पर दूसरे ब्लॉक के सरकारी केंद्र पर भी गए, लेकिन वहां भी वैक्सीन न होने की बात कहकर लौटा दिया गया।
डेरापुर सीएचसी में बीस लोगों का टीकाकरण
डेरापुर। सीएचसी में बुधवार को बीस लोगों का टीकाकरण होने के बाद वैक्सीन खत्म हो गई। जिससे वैक्सीनेशन कराने आए लोग वापस लौट गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वैक्सीन की अगली खेप आने पर ही टीकाकरण होगा। इसके चलते रजिस्ट्रेशन टेबल व कुर्सी खाली पड़ी रही, तो वहीं वार्ड में ताला लटका रहा। चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दो वॉयल वैक्सीन से 20 लोगों को टीका लगाया गया।
राजपुर पीएचसी से भी लौटे लोग
राजपुर। पीएचसी में कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म होने से टीकाकरण कक्ष में बुधवार को पूरे दिन ताला लटकता रहा। इससे लोगों को वापस लौटना पड़ा। सोमवार को भी पीएचसी में केवल बीस लोगों का ही टीकाकरण किया गया था। उसके बाद से वैक्सीन न होने ककारण टीकाकरण बाधित है। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 25 जून को 400 डोज मिली थी। जो सोमवार को खत्म हो गई थी।
पुखरायां व देवीपुर में भी नहीं लगा टीका
पुखरायां। अब तक सीएचसी पुखरायां, देवीपुर, नगरपालिका कार्यालय और अमरौधा व मलासा ब्लॉक के कई गांवों में टीकाकरण किया जा रहा था। वैक्सीन खत्म होने से मंगलवार से टीकाकरण नहीं हो सका। सीएचसी पुखरायां पहुंची गीता देवी, रमाकांती, अशोक कुमार, रामसिंह, अमित ने बताया कि उन्हें वैक्सीन न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान और मलासा के डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वैक्सीन खत्म हो गई थी। जिसकी मांग की गई है।
वैक्सीन उपलब्ध न होने तक बनाए रणनीति : डीएम
कानपुर देहात। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 वैक्सीनेशन तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी टीम प्रभारियों को निर्देशित किया कि जब तक जनपद में वैक्सीन की उपलब्धता नहीं है, तब तक टीकाकरण की रणनीति बना लें।

जिससे प्रतिदिन दस हजार लोगों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सीएमओ डॉ. एके सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed