{"_id":"80625f656ed0716bf98861a078785751","slug":"one-crore-recovered-from-the-businessman-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के दफ्तर से एक करोड़ रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के दफ्तर से एक करोड़ रुपये बरामद
अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्टरगंज पुलिस ने सोमवार को नयागंज में सुपारी कारोबारी नरेश महेश्वरी के दफ्तर पर छापा मारकर करीब एक करोड़ की नकद रकम बरामद की है। कारोबारी का मुनीम इस रकम का हिसाब-किताब नहीं बता सके। इस कारण पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद इसे थाने के मालखाने में जमा कर दिया है।
साथ ही इनकम टैक्स के अफसरों को सूचना दे दी है। अब इनकम टैक्स की जांच के बाद साफ हो सकेगा कि मामला टैक्स चोरी का है अथवा कुछ और। इंस्पेक्टर एके सिंह को शाम करीब छह बजे खबर मिली कि नयागंज स्थित होटल गैंजेज के कमरा नंबर 115 में हवाला का कारोबार चल रहा है।
इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ वहां छापा मारा तो भारी संख्या में बड़े -छोटे नोटों की गड्डियां, बैग और जमीन पर रखी मिलीं। वहां मौजूद चौबेपुर के निगोहा गांव निवासी पीके त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह सूटरगंज में रहने वाले सुपारी कारोबारी नरेश महेश्वरी का मुनीम है।
विज्ञापन
नरेश इन दिनों छोटे बेटे के पास हांगकांग गए हैं जबकि बड़ा बेटा गौरव दिल्ली गया है। नरेश की अपने और कृष्णा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्में हैं जिनके माध्यम से सुपारी का थोक एवं फुटकर कारोबार होता है। बरामद रकम उधार बेचे गए माल के एवज में कारोबारियों से जुटाई गई है।
मालिक के शहर में न होने की वजह से इसे बैंक में जमा नहीं कराया जा सका था। हांलांकि मुनीम रकम कब-कब और किन-किन कारोबारियों से ली गई है इस बारे में कागजात नहीं दिखा सका। सिटी मजिस्ट्रेट अमर सिंह ने बताया कि नरेश के दफ्तर से बरामद नोटों की गिनती की जा रही है। गिनती खत्म होने पर ही सही रकम का पता चल सकेगा। एक करोड़ की रकम होने का अनुमान है।
जांच में कारोबारी अगर इसका हिसाब-किताब नहीं दे सके तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, छापे की सूचना पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र, हरीश समेत कई कारोबारियों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। कारोबारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अफसरों ने मामले को शांत कराया।